Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश पाठक बोले-ब्राह्मण समाज को सपा से जोड़ेंगे:हरदोई में कहा- 2027 में बनाएंगे सरकार, अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में 21 अप्रैल को सपा में शामिल हुए अखिलेश पाठक का सोमवार को हरदोई में पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शराफत अली और सपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिलेश पाठक ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में आए हैं। अखिलेश पाठक ने घोषणा की कि वह ब्राह्मण समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार की एकता बनाए रखने और 2027 में पीडीए समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल 2026 को हरदोई के मल्लावाँ स्थित गढ़ी रसूलपुर गांव आएंगे। वे राम रहीस कुशवाहा की विवाहिता बेटी शिल्पी कुशवाहा को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। शिल्पी कुशवाहा की हत्या बीते 13 अप्रैल को कर दी गई थी। अखिलेश पाठक ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव टालकर इन पदों पर अपने रिसीवर बिठाकर अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा करना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि 23 अप्रैल 2026 को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मल्लावाँ के गढ़ी रसूलपुर गांव जाने वाला था। प्रशासन ने इसकी सहमति दी थी, लेकिन प्रदेश सरकार की कथित तानाशाही नीतियों के तहत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रात में ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने जनपद में व्याप्त समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। अखिलेश पाठक ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की अनुपलब्धता और आयात-निर्यात पर पाबंदी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। सब्जियों से लेकर आम जरूरत की चीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय पाल, अमित बाजपेई, आशीष पाठक, राहुल गुप्ता, डॉ. अरुण मौर्या आदि कार्यकर्ता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन की पत्नी ने की आत्महत्या:भाई ने कहा- पति की पिटाई से तंग आकर जान दी; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत:कानपुर में नाले में पलटे दोनों वाहन, ट्रॉली के नीचे दबने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment