Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने सीमा राजभर को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया:ओपी राजभर की पार्टी छोड़कर सपा जॉइन की थी; जूही सिंह को हटाया

    8 hours ago

    2

    0

    अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। बलिया की रहने वाली सीमा राजभर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की पार्टी में रह चुकी हैं। सीमा सुभासपा से बलिया की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष थीं। 2022 विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर पर महिलाओं के शोषण और पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाया था। 2022 के अंत में वह सपा में शामिल हो गई थीं। सपा ने उन्हें छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया था। वहीं, इससे पहले सपा की मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह थीं। अखिलेश यादव ने सीमा राजभर के नाम की घोषणा जूही सिंह से ही कराई। इसके बाद मीडिया के सामने जूही सिंह से कहा कि आपको और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। सीमा राजभर को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाने को लेकर जानकारों का कहना है कि अखिलेश एक तीर से कई निशाना साधना चाहते हैं। सीमा राजभर समाज से आती हैं और मंत्री राजभर की करीबी रही हैं। ऐसे में पूर्वांचल में राजभर के बड़े वोट बैंक में सपा मजबूती से सेंध लगा सकती है। सीमा के पार्टी में कद बढ़ाने को पीडीए कार्ड से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सपा ने ये घोषणा ऐसे दिन की है, जब भाजपा सपा और कांग्रेस को पदयात्रा के माध्यम से महिला आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगा रही है। अखिलेश बोले- भीषण गर्मी में काला चश्मा नहीं लगाया भाजपा की जनाक्रोश रैली पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा- सुना है पदयात्रा हो रही थी लखनऊ में। इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाया था। ये पहली सरकार है जो सत्ता पक्ष में रह कर विपक्ष की प्रैक्टिस कर रही है। अखिलेश ने मंगलवार को सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर में चायवाले की दुकान की जांच पर भी बिना नाम लिए कटाक्ष किया। कहा- चायवाला कहता था कि मेरे से अच्छी चाय कोई नहीं बना सकता। शायद इसी बात की नाराजगी रही होगी। अब अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें पढ़िए... 1- भाजपा ही आरक्षण रोकना चाहती है समाजवादी लोग महिला आरक्षण के पक्ष में रहे हैं। कोई आरक्षण को रोकना चाहता है तो वह भाजपा है। हम उनकी बदनीयत को कामयाब नहीं होने देंगे। जो लोग गिनना नहीं चाहते हैं, वो जानते हैं कि जब जनगणना होगी तो लोग अपनी जाति की जनगणना की मांग करेंगे। जब जाति जनगणना की बात होगी तो लोग अपने अधिकारों की बात करेंगे। इसलिए भाजपा की कोशिश थी कि जनता को गुमराह करें। अब अपनी बदनीयत की हार को छिपाने के लिए ये लोग दिखावा करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग महिलाओं में बंटवारा करना चाहते थे लेकिन हम लोगों ने इन्हें रोक दिया। 2- हारते समय कुछ भी कर सकती है भाजपा हिटलर के जमाने में प्रोपगंडा के लिए एक मिनिस्टर बनाया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार में जितने लोग संवैधानिक पदों पर बैठे हैं, वह भी सरकार का काम कर रहे। भाजपा हारते समय कुछ भी कर सकती है। अब वह हार रही है। जाएगी तो लौटकर कभी नहीं आएगी। जो ये झूठ बोल सकते हैं पास हो चुके बिल के विरोध में सड़क पर घूम रहे हों। शपथ लिए हुए लोग झूठ बोलकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। 3- PDA ही असली जेन-जी है पीडीए में जेन-जी के रोल पर जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा- पीडीए ही जेन जी है। जो बहुजन समाज था, वो ही पीडीए है। इतिहास में पहली बार एक समुदाय एक दल को हराने जा रहा। समुदाय का नाम है पीडीए परिवार। हमारा मानना है कि जिन्होंने दुख दर्द, पीड़ा प्रताड़ना झेली है, सब भाजपा का मुकाबला कर पीडीए सरकार बनाने जा रहे हैं। 4- महिलाओं को आरक्षण के साथ संरक्षण की जरूरत महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ जरूरत है संरक्षण की। आज बताइए आंकड़े क्या बताते हैं? हम और आप...यहां जितने लोग हैं...हमारा यह जेन-जी नौजवान जानता होगा कि व्यू से पता लगता है कि आप कितना ट्रेंडिंग में हैं। व्यूज से पता लगता है कि टीआरपी क्या है आपकी। किसी भी क्लास में जिसके सबसे ज्यादा नंबर होते हैं, वही टॉपर होता है। इसी तरह हम अगर आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं अगर कहीं हैं तो वह यूपी में हैं। एक दो घटनाएं नहीं है। बड़ी संख्या में घटनाएं लगातार हो रही हैं और सरकार उसे छिपा रही। 1090 बर्बाद कर दिया, 108 एंबुलेंस बर्बाद कर दी। 102 महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए थी, उसे बंद कर दिया। 5- अभी तक वे नाम बदलते रहे, अब उनका नाम बदल गया अभी तक वे ही नाम बदलते थे, अब उनका नाम किसी ने बदल दिया। पश्चिम बंगाल में दूसरे की सरकार है। ऐसे ही बोलते रहे तो कहीं एफआईआर न दर्ज हो जाए। दरअसल, बताया जा रहा कि पश्चिम बंगाल में सुभाष चंद्र बोस के नारे- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...को स्वामी विवेकानंद का नारा बता दिया। इस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उनको बुलडोजर बुद्धि कहा है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले:प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के सीनियर लीडर भी कड़ी धूप में पैदल चले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची:13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई
    Next Article
    अपनी ससुराल में DM बने बंसल साहब:अपर्णा ने जेठ की तस्वीर वाला झंडा नहीं फूंका; मंत्रीजी से अफसर मैडम की अनबन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment