Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव टूर्नामेंट का उद्घाटन किया:बोले- सपा सरकार बनने पर गोंडा में मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधा, 200 करोड़ खर्च करेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में रविवार से पांच दिवसीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट (गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-6) का शुभारंभ हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया। अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गोंडा में रात्रि कालीन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं को बेहतर मंच दे रहा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसे छोटे फॉर्मेट के आने के बाद क्रिकेट, खासकर टेनिस क्रिकेट के प्रति युवाओं की रुचि तेजी से बढ़ी है। उन्होंने समाजवादी सरकार के समय आयोजित ग्रामीण क्रिकेट लीग (IGCL) को याद करते हुए कहा कि इससे गांवों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिला था। आयोजकों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नए क्रिकेट सितारों को सामने लाने में मददगार साबित हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में समाजवादी सरकार बनने पर गोंडा में सभी खेलों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अलग नियम बनाकर इसे राज्य खेल में शामिल किया जाएगा। 100-200 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत कई शहरों में सपा सरकार के दौरान खेलों के लिए स्टेडियम और बेहतर सुविधाएं विकसित की गई थीं, उसी तर्ज पर गोंडा के युवाओं को भी आधुनिक खेल सुविधाएं दी जाएंगी। 10 अप्रैल को होगा फाइनल मुकाबला यह पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट 10 अप्रैल को रात 8 बजे फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगा। विजेता टीम को 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज को स्कूटी दी जाएगी, वहीं सेमीफाइनल में पहुंचकर हारने वाली दोनों टीमों को भी एक-एक स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन सपा नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, सभासद फहीम सिद्दीकी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। पिछले छह वर्षों से यह कमेटी लगातार इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस प्रतियोगिता का नाम उनके सम्मान में रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में यूट्यूबर ने तिरंगे से मोटरसाइकिल पोछी:दरोगा की शिकायत पर FIR दर्ज, एसओ बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
    Next Article
    जीआरपी सिपाही ने नशे में की चेन पुलिंग, निलंबित:आरपीएफ जवानों से अभद्रता करने का आरोप, एसएसपी रेलवे ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment