Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश- केशव सोशल मीडिया पर भिड़े:सपा प्रमुख बोले- कार पर खड़े होकर बोल रहे या स्टूल पर; डिप्टी CM का जवाब- तुम्हारे हाथ खून से रंगे

    11 hours ago

    2

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को सोशल मीडिया पर भिड़ गए। गाजियाबाद पहुंचे केशव मौर्य से जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव की दादरी जनसभा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, दादरी में समाजवादी पार्टी की सभा फ्लॉप शो थी। वो पाने के लिए आए थे, खो कर चले गए। वो 2027 में सरकार बनाने के लिए आए थे, 2047 तक पीछे खिसक गए। केशव ने कहा, सभी जातियां भाजपा के साथ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। केशव के इस बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने केशव का वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा, कार पर खड़े होकर बोल रहे हैं या स्टूल पर? जनता द्वारा हराए जा चुके जो लोग, अपने चुनाव का आंकलन नहीं कर पाए, वो न ही बोलें तो उनका रहा-सहा मान-सम्मान बचा रहेगा। कृपा-दृष्टि से मर्सी पोस्टिंग पाए लोग जब बिन मांगे अपनी राय देते हैं तो उपहास का पात्र बन जाते हैं। अगर इतने ही बड़े राजनीतिक विशेषज्ञ हैं तो खुद ही वो जगह बता दें, जहां ये पीडीए की ताक़त देखने ख़ुद आना चाहेंगे, ये वचन है कि हम उन्हें ससम्मान कुर्सी पर बैठाएंगे। अगर रिश्ता अच्छा हो और इच्छा हो तो उनसे भी पूछ लें (अगर कभी उनसे मिलना होता हो तो) जो न तो अपने से बड़ों को नमस्कार करते हैं, न इनके नमस्कार का जवाब देते हैं। उनको भी हम प्लास्टिक की कुर्सी पर कहीं पीछे नहीं, बल्कि सम्मान सहित आगे बैठाएंगे। आज के लिए इतना पर्याप्त, पोस्ट समाप्त। केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया जवाब केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को X पोस्ट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, हम जमीन की राजनीति करते हैं, हवा-हवाई कलाबाज़ी नहीं। हमारा भरोसा राष्ट्रवाद में है, 'लठैतवाद' में नहीं। हम जालीदार टोपी नहीं पहनते, हमें भगवा पर गर्व है। विरासत में मिली तुष्टिकरण की राजनीति को ही अपनी योग्यता समझ लेना सपा बहादुर अखिलेश यादव की पुरानी आदत रही है। इसी वजह से वे आज भी ज़मीनी हकीकत समझने में नाकाम हैं। लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी वह भ्रम, बहकावे व वंशवाद के शिकंजे में हैं। प्रदेश सपा के वंशवाद, गुंडागर्दी और उसके माफियावाद को पूरी तरह नकार चुका है, जहां सत्ता संरक्षण में अपराध पनपते थे। आज प्रदेश सुशासन और विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है और यही बदलाव सपा को सबसे ज़्यादा असहज करता है। जनता अब समझ चुकी सपा का हर छल और हर संदेश, नहीं चाहिए अखिलेश, कहता है उत्तर प्रदेश जय श्रीराम। केशव ने वीडियो शेयर किया- सपा बहादुर के अंदर नहीं है साहस इसके बाद 1 मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए केशव ने लिखा, मैं जानता हूं, सपा बहादुर के अंदर नहीं है साहस। वीडियो में वे कह रहे हैं कि अखिलेश यादव के हाथ राम भक्तों के खून में सने हुए हैं। अखिलेश यादव यदि सैफई में रामलला की मूर्ति लगाकर सोचते हैं कि रामभक्त उनको माफ कर देंगे तो वह गलत हैं, रामभक्त उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। यदि अखिलेश यादव हिंदुओं के सच्चे हितैषी हैं तो उत्तर प्रदेश में अभी दो काम बाकी हैं। पहला काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद बनाई गई है और दूसरा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर जो ईदगाह बनाई गई है, उस मस्जिद और ईदगाह को हटाने का कार्य, इसके लिए वह आगे बढ़ें। महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ में पहुंचे थे केशव मौर्य डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ में पहुंचे थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से कहा- देश की एकता को बनाए रखने के लिए बड़े से बड़े कदम उठाने का काम किया गया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 की जो बेड़ी लगी हुई थी, आप सभी के आशीर्वाद से जम्मू कश्मीर से 370 हटाई गई। और उनके नाम से कश्मीर बसा था, अभी एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। पाकिस्तान वाले कब्जे यानी पीओके में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक दिन भारत का तिरंगा सेना फहरायगी। 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। समाजवादी पार्टी के लोग बड़े व्याकुल हैं, उन्हें लगता है कि 2017 में उनकी सत्ता गई, लगता है 2027 में फिर सत्ता में आए तो फिर इस प्रदेश को लूटेंगे। समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज डिप्टी सीएम ने कहा, समाजवादी पार्टी सरकार में जो आतंक था वह खत्म हुआ है, एक समय यूपी में दंगे होते थे, पूरा पश्चिमी यूपी दंगे में झुलसता था। आज यूपी में माफिया और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है। प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज आवास दिए गए। पहले बिजली की रोशनी में अमीर आदमी के बच्चे पढ़ते थे, आज हर गरीब का बच्चा भी बिजली की रोशनी में पढ़ता है। देश में कांग्रेस और प्रदेश में कभी सपा और कभी बसपा की सरकार रहती थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ऐसे परिवारों को भी राशन भोजन दिया।जिनके घर में दो टाइम भोजन की व्यवस्था भी नहीं थी। हर गरीब को दोनों टाइम भोजन देने का श्रेय हमारी सरकार को जाता है। एक समय इलाज के लिए पैसा नहीं था, बीमारी में लोग मर जाते थे। यूपी के अंदर पिछड़े और दलितों पर यदि किसी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ, अखिलेश यादव की सरकार में हुआ। कन्नौज में जहां से आप सांसद हो। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की नीतियों के अपराधी हो, कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम आपने बदला। जब लोगों ने आपको सत्ता से बेदखल कर दिया, तब आपको महर्षि कश्यप और भगवान श्री राम की याद आ रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी को सैफई पहुंचाना है, इनकी गुंडागर्दी को आने नहीं दिया जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने एक गठबंधन कर लिया और दुष्प्रचार किया। यदि भाजपा 400 प्लस सीट पा गई तो संविधान को बदलने का काम करेंगे, यह दुष्प्रचार किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इतिहास की सबसे बड़ी जीत बीजेपी गठबंधन को मिली, हरियाणा में सरकार बनाई। ---------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज बोले- शंकारचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शादीशुदा, DNA हो:नंदनी नाम की गर्लफ्रेंड से शादी की, बेटा विद्यापीठ में संस्कृत पढ़ रहा
    Next Article
    जमीन विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत:पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment