Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश की नोएडा में भाईचारा रैली थोड़ी देर में:पश्चिमी यूपी से 2027 के अभियान का आगाज करेंगे, 32 जिलों के 1 लाख लोग जुटेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज यानी रविवार को नोएडा दादरी में ‘समाजवादी समता भाईचारा रैली’ करेंगे। इसे सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज माना जा रहा है। अखिलेश थोड़ी देर में मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। 9वीं सदी के गुर्जर-प्रतिहार वंश के सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यापण करेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया- रैली में 32 जिलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। करीब 1 एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दरअसल, पश्चिमी यूपी में गुर्जर समुदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, कैराना जैसी करीब 24 सीटों पर 20 से 70 हजार तक गुर्जर वोट हैं। अब-तक ये भाजपा का साथ देता आया है। अब सपा इस गठजोड़ में सेंधमारी करना चाहती है। 2014 से यह भाजपा का कोर वोट रहा है। लेकिन, सपा मुस्लिम-गुर्जर गठजोड़ से इसे तोड़ना चाहती है। यही वजह है कि सपा अपनी रैली में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के साथ गुर्जर वोटबैंक पर भी फोकस कर रही है। अखिलेश यादव की रैली की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, राजस्थान में बैठकर रची गई थी साजिश, आकाश निगम ने ली थी सुपारी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा, मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हो गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment