Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश का केशव पर तंज- डिलीवरी चीफ मिनिस्टर बन जाएं:डिप्टी CM ने कहा था- सिलेंडर नहीं मिल रहा तो बताएं, भिजवा दूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। नई दिल्ली में कहा कि आजकल 'डिलीवरी बॉय' की बहुत जरूरत है। डिप्टी सीएम 'डिलीवरी सीएम' बन जाएं। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का दौर गुरुवार दोपहर अखिलेश की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद शुरू हुआ। जहां अखिलेश ने कहा था कि सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हमने मिट्टी के चूल्हे बनवा लिए हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर सिलेंडर नहीं है तो हम भिजवा देंगे। 'भाजपा सरकार में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला?' अखिलेश ने गुरुवार को महंगाई और गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि नया महीना आ रहा है। भाजपा सरकार में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला? लोग बजट बनाकर चलते हैं कि महीने के आखिर में सिलेंडर भरवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने 14.2 किलो सिलेंडर को घटाकर 10 किलो कर दिया। हमने तो अपने घर में मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए हैं। हालात नहीं सुधरे तो सभी को यही करना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी छोटे व्यापारियों को हो रही है जो गैस पर चाट, समोसा, मोमोज आदि बेचते थे। योगी पर तंज कसा था- वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक (पूजा पाल) को गुमराह कर ले गए। बताइए, हम कहां FIR कराएं। उन्होंने कहा- महिला थीं, इसलिए पहले नहीं निकाला गया। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। दरअसल, 24 मार्च को पूजा पाल ने कहा था कि सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया गया, डॉग स्क्वायड टीम कर रही जांच, पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद
    Next Article
    सपा नेता पर भगवान पर टिप्पणी करने का आरोप:पुलिस ने FIR दर्ज की, बोली- कार्रवाई होगी; शांति बनाए रखने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment