Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- हमारी महिला विधायक को गुमराह किया:बताओ कहां FIR कराएं; गैस किल्लत पर कहा-हमने मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए

    5 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री के अंग्रेजी ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह ट्वीट उन्होंने खुद नहीं लिखा, बल्कि एआई के जरिए किया गया है, जिसका झूठ पकड़ा जा चुका है। कहा-जो एआई का फुलफॉर्म नहीं जानते हैं वह पीडीए को क्या समझेंगे। पीडीए का दु:ख-दर्द क्या समझेंगे। उनकी बातों में न आओ, वो योगी नहीं हैं। वो कुछ भी बोल सकते हैं। चली चला की बेला है। सुनने में आया है कि गांजा गंज फिल्म बनने जा रही है। पूजा पाल के योगी के धुरंधर कहने पर कहा- धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक को गुमराह कर ले गए। बताओ कहां एफआईआर कराएं। सपा प्रमुख गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने सरकार के एमओयू साइन किए जाने पर भी सवाल खड़े किए। कहा- एमओयू का कोई वित्तीय आधार नहीं है। सभी एमओयू की जांच कराई जाए। पढ़िए अखिलेश यादव की प्रमुख बातें... 1- धुरंधर से भी बड़े धुरंधर योगी, हमारी महिला विधायक को गुमराह कर ले गए पूजा पाल के योगी को धुरंधर कहने पर अखिलेश ने कहा- धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक को गुमराह कर ले गए। बताओ कहां एफआईआर कराएं। महिला थीं इसलिए पहले निकाला नहीं। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये स्टेटमेंट इस लिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। असली लड़ाई यही चल रही है। जहां मिलेगी , वहां से हमारे प्रदेश अध्यक्ष जोर लगाएंगे। 2- जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ता चला जाएगा सीएम योगी ने कहा- जो एआई का फुलफॉर्म नहीं जानते हैं वह पीडीए को क्या समझेंगे। पीडीए का दु:ख-दर्द क्या समझेंगे। उन्हें अपमानित होना पड़ रहा वे क्या समझेंगे। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ता चला जाएगा। इसलिए पीडीए को सम्मान दिलाने के लिए हम समाजवादी लोग उनको जोड़कर आगे बढ़ते जा रहे। 3- भाजपा सरकार के एमओयू की जांच कराई जाए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए कई एमओयू (MoU) का कोई वित्तीय आधार नहीं था। हम मांग करते हैं कि अब तक हुए सभी एमओयू की जांच कराई जाए। ये जनता को गुमराह करने के लिए किए गए। उन्होंने कहा कि एआई के नाम पर भी सरकार भ्रम फैला रही है। एक कंपनी की बात हो रही है, वह 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट 2026 में बनी। 5% इंसेंटिव से ही पूरा मामला सामने आ गया। 4- भाजपा में सब प्रोपगंडा मिनिस्टर अखिलेश ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिटलर के समय एक प्रोपगंडा मिनिस्टर होता था, लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के सभी मंत्री प्रोपगंडा मिनिस्टर हैं। हर कोई खुद को प्रधानमंत्री समझ रहा है। कहा- भाजपा दुनिया की पहली राजनीतिक पार्टी है जो दूसरों की छवि खराब करने के लिए अरबों रुपए खर्च करती है। उन्होंने कहा- लोक भवन में जिस सोफे को तोड़ रहे हैं, वो किसका बनवाया हुआ है? लोकभवन किसका बनवाया हुआ है। उनकी बातों में न आओ, वो योगी नहीं हैं। वो कुछ भी बोल सकते हैं। चली चला की बेला है। सुनने में आया है कि गांजा गंज फिल्म बनने जा रही है। 5- भाजपा ने सिर्फ लाइन में लगाया अखिलेश ने महंगाई और गैस सिलेंडर पर तंज कसते हुए कहा कि नया महीना आ रहा है, भाजपा सरकार में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला? लोग बजट बनाकर चलते हैं कि महीने के आखिर में सिलेंडर भरवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 14.2 किलो सिलेंडर को घटाकर 10 किलो कर दिया। कहा- हमने अपने घर में मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए। अपने यहां लकड़ी और कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। एक महीने दिक्कत और रही तो सबको यही करना पड़ेगा। 6- संसद में ड्रेसकोड पर पूछा- क्या नेकर पहनकर जाएं अखिलेश यादव ने संसद में ड्रेस कोड पर कहा- क्या नेकर पहन कर जाएं? अगर भाजपा के सभी लोग नेकर पहन कर आ जाएं तो हम भी पहन कर आ जाएंगे। 7- सम्राट अशोक की मूर्ति का ऐलान अखिलेश ने घोषणा की कि लखनऊ में रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की मूर्ति लगाकर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने का काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस से झांकते वक्त किशोर की गर्दन कटकर लटकी:फिरोजाबाद में खून का फौव्वारा निकलने लगा, पिता के सामने तड़पकर मौत
    Next Article
    योगी बोले- जंग न होती तो रविकिशन दुबई में होते:जैसे पहले सिलेंडर घर पहुंचता था, अब भी पहुंचाएंगे, अफवाहों से सतर्क रहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment