Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय ने 2027 चुनाव जीतने का दावा किया:बोले- RLD और BJP किसानों की अनदेखी कर रहीं, संजय निषाद के रोने को नाटक बताया

    11 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बागपत दौरे के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) पर किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। संजय निषाद के मंच से भावुक होने के मामले पर अजय राय ने इसे 'नाटक' करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि निषाद को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से इतनी परेशानी है, तो उन्हें अपने समाज के साथ आना चाहिए। राय ने संजय निषाद से मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अपने समाज के मुद्दों को उठाने की अपील की। किसानों के मुद्दे पर अजय राय ने कहा कि भाजपा और RLD दोनों ही किसानों की अनदेखी कर रही है उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वे किसानों के बड़े नेता थे, लेकिन अब RLD अपने रास्ते से भटक गई है और किसानों की आवाज नहीं उठा रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अजय राय ने भविष्यवाणी की कि भाजपा को वहां एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में केवल तनाव पैदा करना चाहती है। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर टिप्पणी करते हुए अजय राय ने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद किया है और अमेरिका के सामने 'घुटने टेक दिए' हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ GRP ने चोरी के 287 मोबाइल बरामद किए:यूपी के बाहर हो रहा था इस्तेमाल, SP ने लौटाए; लोग बोले- थैंक्यू सर
    Next Article
    मथुरा में एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही:स्वास्थ्य विभाग के बाबू को किया गिरफ्तार,दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment