Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:हरदोई में दर्जी की दुकान जा रहे थे, 10 महीने पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दरवेशपुर निवासी 22 वर्षीय संजेश और उनके 19 वर्षीय भतीजे शिवम कुमार को कुंदौली गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजेश और शिवम कुमार गुरुवार रात ग्राम सधई बेहटा दर्जी के यहां से अपने कपड़े लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। संजेश की शादी पिछले साल 5 जून को हुई थी। उनकी पत्नी का नाम सुधा है। संजेश का शव देखकर सुधा बिलख पड़ीं। शिवम अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। जानकारी के अनुसार, संजेश और शिवम दोनों गुड़गांव में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आए थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 साल के बच्चे से कुकर्म, शिकायत दर्ज:करहल में नमकीन का लालच देकर दो युवकों ने दिया अंजाम
    Next Article
    फतेहपुर में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक बरामद:आरोपी को 5 साल की सजा, 11 हजार रुपये का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment