Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निकांड से पीड़ितों को समाजवादी पार्टी ने दिया राशन:कई परिवारों के आशियाने राख, मुआवजे की मांग की

    16 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पथरामई गांव में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए। समाजवादी पार्टी (सपा) ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सपा प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि पथरामई गांव में ऋषिपाल बाथम, खिलाड़ी बाथम, टीकाराम बाथम, उधम सिंह, सुखबीर, अमर सिंह शर्मा और श्याम सिंह के घर प्रभावित हुए। वहीं, इकलहरा गांव में प्रवेश शर्मा, रवि शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, सुरेश शर्मा और पूजा देवी शर्मा के आशियाने आग की चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे इन परिवारों का भारी नुकसान हुआ। ट्रैक्टर, बाइक, अनाज, कपड़े, घरों में रखी नकदी और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में किसानों के कई पशुओं की भी जान चली गई। पीड़ितों की सहायता के लिए, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव और जिला महासचिव इलियास मंसूरी सोमवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को खाने-पीने का राशन और अन्य गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त, कपड़ों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इन परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है और भविष्य में भी उनकी मदद जारी रखी जाएगी। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने जिले के अन्य सक्षम समाजवादी साथियों से अपील की कि वे भी इन परिवारों की मदद करें, क्योंकि वे इस समय राशन और कपड़ों की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को घटना से अवगत कराने और प्रशासन से पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए शीघ्र मुआवजा देने का भी अनुरोध किया। इस दौरान प्रदेश सचिव एवं कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष दिवाकर, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मेंद्र यादव प्रधान, राकेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, बीके गंगवार जिला सचिव एवं शिवम पटेल महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड तथा अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की CCSU में छात्र को परीक्षा देने से रोका:प्रबंधन ने किया ब्लैकलिस्ट होने का दावा - छात्र ने लगाया भेदभाव का आरोप
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन अभियान:स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment