Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफवाहों से पेट्रोल के लिए मारामारी, प्रशासन बोला-कमी नहीं:प्रयागराज में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, कई जगह स्टॉक खत्म

    4 hours ago

    1

    0

    संगम नगरी में पेट्रोल और डीजल को लेकर मची अफरातफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन भी शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर लोगों के बीच पेट्रोल भरवाने को लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी जैसी स्थिति बन गई। शहर के सिविल लाइंस, खुल्दाबाद, नैनी और झूंसी समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने वाहनों के साथ-साथ डिब्बों और कैनों में भी पेट्रोल भरवाते नजर आए। अचानक बढ़ी इस मांग के चलते कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया, जिसके कारण संचालकों को अस्थायी रूप से पंप बंद करने पड़े। बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कमी और कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी की अफवाहों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी है। इसी वजह से लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर टूट पड़े हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने इन सभी अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक टीमों को पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके। फिलहाल, प्रशासन की अपील के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिससे शहर में स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटरी दुकानदारों का प्रदर्शन, आजीविका बचाने की गुहार:बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकान हटाए जाने से रोजी-रोटी का संकट
    Next Article
    मथुरा के चंद्रावली देवी मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किए, जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment