Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ADM कुट्‌टू के आटे की पकौड़ी खाकर हुए बीमार:बागपत जिला अस्पताल में भर्ती; अधिकारियों ने की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत में नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखे एडीएम की कुट्‌टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से तबीयत बिगड़ गई। एडीएम शिवनारायण और उनके रसोइया को उल्टियां और चक्कर आने लगे। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एडीएम के बीमार होने की सूचना के बाद खाद्य विभाग एक्टिव हो गया। शहर में कुट्‌टू का आटा बेचने वाली दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने सैंपल लिए और जांच के लिए भेजे। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी कुट्टू की पकौड़ी खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम की हालत स्थिर जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि एडीएम ने नवरात्रि का व्रत रखा था। उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। एडीएम समेत 10 लोगों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों का इलाज जारी है। पूरी तरह ठीक होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। कुट्टू आटा की सैपलिंग हुई, लोगों को चेताया उधर, एडीएम के खराब आटे की पकौड़ी खाने की सूचना के बाद खाद्य एवं औषध प्रसाधन विभाग में हड़कंप में मच गया। विभागीय टीम सक्रिय हुई और बागपत के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने विभिन्न दुकानों से कुट्टू के आटे की सैंपलिंग की और जांच के लिए भेजे। लोगों को दी सावधानी की सलाह प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि व्रत में इस्तेमाल होने वाले आटे की शुद्धता और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। साथ ही बिना जांचे-परखे खाने की चीजें न खरीदें और न ही खाएं। संदिग्ध या खराब खाने से दूरी बनाएं। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह ने बताया- गौरीपुर मोड़ पर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की है। दुकान को बंद कराया गया है। कूट्टू के आटे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं बड़ौत क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी की है। सूचना के आधार पर अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी की जा रही। आइए जानते हैं क्या है कुट्टू का आटा… कुट्टू का आटा प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स है। ये आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो व्रत के दौरान एनर्जी और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मददगार है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम कुट्टू के आटे की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- कुट्टू के आटे के हेल्थ बेनिफिट्स ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें - सेहत के लिए खतरनाक है मिलावटी कुट्टू का आटा:व्रत में खरीदते वक्त रखें खास ध्यान, घरेलू टिप्स से जाचें आटा शुद्ध है या नहीं कुट्टू और सिंघाड़े का आटा जैसी व्रत में खाई जाने वाली चीजों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। यह न केवल व्रत के लिए, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हालांकि हर साल कुट्टू के आटे में मिलावट की शिकायतें भी सामने आती हैं। इसलिए कुट्टू के आटा खरीदने से पहले बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही घर पर कुछ आसान तरीकों से इसकी शुद्धता की जांच की जा सकती है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ...वो मोमेंट जब ईरान ने US के सबसे एडवांस फाइटर जेट को हिट किया, Video
    Next Article
    अमेठी ARO को हटाने पर सपा नेता का प्रदर्शन:रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा, युवाओं का अपमान बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment