Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ADG अमिताभ यश के पिता रामयश सिंह का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस; बिहार कैडर में डीआईजी के पद से हुए थे रिटायर

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर/STF अमिताभ यश के पिता और बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रामयश सिंह (80) का लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। घर पर श्रद्धांजलि देने डीजीपी राजीव कृष्ण समेत उत्तर प्रदेश के तमाम अधिकारी पहुंचे हुए। लखनऊ में हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक रामयश सिंह (रिटायर्ड IPS) ने आज लखनऊ में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग में गहरा दुख व्याप्त है। वे बिहार कैडर में तैनात रहे और डीआईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस सेवा में लंबा अनुभव रामयश सिंह का पूरा जीवन पुलिस सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने बिहार पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और अपने कार्यकाल में सख्त एवं अनुशासित अधिकारी के रूप में पहचान बनाई। अमिताभ यश का परिचय अमिताभ यश का जन्म 11 अप्रैल 1971 को बिहार के भोजपुर जिले में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बिहार से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक किया और फिर IIT कानपुर से MSc. की डिग्री हासिल की। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अमिताभ यश अमिताभ यश 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में ADG लॉ एंड ऑर्डर एवं STF के पद पर तैनात हैं। पुलिस परिवार से आने के कारण उनका बचपन भी पुलिस माहौल में बीता। पत्नी भी हैं वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ यश की पत्नी रेणु सिंह भारतीय वन सेवा (IFS) की अधिकारी हैं। वे विभिन्न राज्यों में सेवाएं दे चुकी हैं और नई दिल्ली स्थित नेशनल जूलॉजिकल पार्क की निदेशक भी रह चुकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 43 डिग्री तापमान में हीटवेव:कल से फिर मौसम बदलने का अनुमान, गर्मी से मिल सकती है राहत
    Next Article
    बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाले दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर:काशी टोल पर बुलेट सवार के साथ गाली-गलौच का वीडियो हुआ था वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment