Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

    2 hours ago

    2

    0

    IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स... 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुलर लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन
    Next Article
    खबर हटके- गांव के चौराहे का नाम यूट्यूब रखा:कार में सीट के नीचे मिलेगा टॉयलेट; पति से लड़ाई पर महिला ने उड़ाए ₹1.50 करोड़

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment