Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा वृंदावन आकर जीवन बदल गया:संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात,बांके बिहारी के दर्शन कर हुईं धन्य

    1 hour ago

    1

    0

    हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री और डांसर सुधा चंद्रन 3 दिन की धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आईं। अपनी यात्रा के अंतिम दिन मीडिया से मुखातिब हुईं सुधा चंद्रन ने कहा यहां उनका उनका जीवन बदल गया। वृंदावन में जितना समय रही हर पल कुछ नया महसूस हुआ। इस धार्मिक यात्रा पर सुधा चंद्रन ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और बांके बिहारी जी के दर्शन किए। वृंदावन आकर मिली शांति वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में मीडिया से मुखातिब हुईं फिल्म अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा कि वृंदावन आकर मन को बहुत शांति मिली। उन्होंने कहा ब्रज में जितना समय बिताया उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। यहां बिताए पलों को जीवन में नहीं भुलाया जा सकता यह अनमोल पल हो गए। उन्होंने कहा जब वह E रिक्शा में सफर कर रही थीं तो इमेजिन कर रही थीं कि जब भगवान कृष्ण यहां खेलते होंगे तो वृंदावन कैसा रहा होगा। बांके बिहारी के दर्शन कर निकल आए आंसू अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा कि जब वह बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं और भगवान बांके बिहारी को फूलों से बने बंगलें में विराजमान देखा तो देखती रह गई। चाह कर भी उनसे नजर नहीं हट रही थी,एक बार तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सुधा चंद्रन ने कहा यह दुख के आंसू नहीं थे यह खुशी के आंसू थे जो आराध्य को इतना पास से दर्शन करने पर निकल आए थे। यहां आकर महसूस हुआ जिंदगी यहीं है एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने ब्रज यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि 3 दिन यहां रही तो महसूस हुआ कि जिंदगी यहीं है। कुछ चीज इंडस्ट्रीज या TV की दुनिया में नहीं मिली जिनकी तलाश थी वह यहां आकर पूरी हो गई। उन्होंने कहा वह यहां से खूबसूरत यादें,भगवान का आशीर्वाद और कुछ नए रिश्ते लेकर जा रही हैं। उन्होंने बताया वह वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के अलावा राधा रमण जी,कालिदाह और संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम गईं। जिस सवाल को रात में सोचा उसका सुबह संत प्रेमानंद महाराज जवाब देते आए नजर सुधा चंद्रन ने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखती हैं। कई बार रात को कोई सवाल उनके मन में आता था दूसरे दिन उनके वीडियो देखती तो संत प्रेमानंद महाराज उसका जवाब देते हुए नजर आते थे। इसके बाद उनसे मुलाकात की इच्छा और बढ़ गई। जिसके बाद वृंदावन आई और उनके आश्रम जा कर मुलाक़ात की। संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए मन में इतना उत्साह था कि रात भर सोई नहीं,सुबह 3 बजे ही स्नान आदि कर तैयार हुई। आश्रम पहुंची तो वहां उनके शिष्यों ने तकलीफ देखते हुए कुर्सी दी। लेकिन उनकी ऐसी कृपा हुई जहां अन्य लोग बैठे थे उनके साथ जमीन पर ही बैठ गई और 40 मिनट तक बैठी रही। नहीं पूछ सकी कोई सवाल सुधा चंद्रन ने बताया कि वह मन में सवाल लेकर गईं लेकिन संत प्रेमानंद महाराज के सामने आने के बाद कुछ याद ही नहीं रहा। सुधा चंद्रन ने बताया कि इस दौरान इसरो में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कहा वह यह कर रहे हैं,इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इस सबको करने से क्या हासिल होगा। ऐसा कीजिए जिससे शांति मिले आपस में प्यार हो। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने पीछा की जीवन में परिवर्तन के लिए क्या किया जाए इस पर उन्होंने कहा नाम जप करो। प्रभु का नाम ही जीवन में बदलाव ला सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अदृश्य योद्धा' ने उड़ाई चीन-पाक की नींद, रडार की आंखों से ओझल यह 'ब्रह्मास्त्र', समंदर में दुश्मन का है काल
    Next Article
    पंजाब 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारा:राजस्थान का IPL में तीसरा सबसे बड़ा रनचेज; फरेरा का 105 मीटर लंबा सिक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment