Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती पर लखनऊ चलने का आह्वान:बसपाई बोले 14 अप्रैल को लखनऊ में मनेगी 135वीं जयंती

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. रईस अहमद अब्बासी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल को लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद करना था। यह आयोजन बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देश पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर किया जाएगा। हाथरस के सभी बसपा पदाधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाएं। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से बाबा साहब के अनुयायियों को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया है। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.... बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम, मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर, पूर्व जिलाध्यक्ष केसी निराला एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजपाल पुनिया एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी और जिला महासचिव शाहिद कुरैशी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। विधानसभा उपाध्यक्ष संजय बघेल, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, वीरेंद्र जैन और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख एडवोकेट भी मौजूद थे। एक अन्य बैठक भी हुई बसपा की... इसी क्रम में, हतीसा में राकेश कुमार काका के प्रतिष्ठान पर एक दूसरी बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में भी 'लखनऊ चलो' का आह्वान किया गया, जिसमें राकेश कुमार काका और अखिलेश कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और लखनऊ जाने का वादा किया। इन बैठकों का सफल संचालन सादाबाद विधानसभा प्रभारी भगवान सिंह कुशवाहा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धार्मिक रील बनाने वाले युवक पर फिर, आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में मंदिर में उठक-बैठक लगवाने का वीडियो, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
    Next Article
    लखनऊ रूट से चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन:16 अप्रैल से 12 जुलाई तक 26 फेरों में चलेगी समर स्पेशल, सप्ताह में दो दिन सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment