Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती पर इस्माईल कॉलेज में 3 दिवसीय आयोजन:विचार गोष्ठी से लेकर निबंध प्रतियोगिता तक छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ स्थित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 13 से 15 अप्रैल 2026 तक “भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि संचालन डॉ. दीक्षा रानी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। संयोजिका डॉ. दीक्षा रानी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर के विचारों, उनके संघर्षों तथा सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को समझाना है। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। प्रो. दीपा त्यागी (हिंदी विभाग) ने “डॉ. भीमराव अम्बेडकर: एक व्यक्तित्व” विषय पर उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज सुधार में भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो. वंदना शर्मा (मनोविज्ञान विभाग) ने समानता और सामाजिक न्याय पर उनके विचारों को रेखांकित किया। डॉ. नेहा ने भी अम्बेडकर के व्यक्तित्व और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए, जिससे छात्राओं में जागरूकता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका विषय “आधुनिक भारत के निर्माता: डॉ. अम्बेडकर” था। प्रतियोगिता में 47 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें ईशा सैफी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और जारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह का समापन संयोजिका डॉ. दीक्षा रानी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्रवक्ताओं, कर्मचारियों और छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज DM ने IGRS निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी:DIOS और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी पत्र जारी
    Next Article
    जालियांवाला बाग बरसी पर क्रांतिवीरों को न्याय की मांग:इटावा में स्मारक निर्माण का मुद्दा गरमाया, मुख्यमंत्री-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment