Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब नैनीताल हाईवे की दुकानों पर चलेगा बुलडोजर:बरेली नगर निगम के अफसर बोले- जुर्माना वसूलेंगे, व्यापारियों को 8 दिन का अल्टीमेटम

    16 hours ago

    1

    0

    बरेली नगर निगम प्रशासन अब नैनीताल रोड का अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए बुलडोजर चलने की तैयारी है। नगर निगम प्रशासन यहां की दुकानों और शोरूम पर पहले ही लाल निशान लगा चुका है। गुरुवार को फिर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नापजोख की। नगर निगम के अफसरों ने व्यापारियों को 8 दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने कहा- व्यापारी खुद अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा बुलडोजर चलाया जाएगा। उसका खर्च भी दुकानदारों से ही वसूला जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटा तक 80 दुकानों पर कार्रवाई की है। नैनीताल हाईवे पर सीएम ग्रिड योजना के तहत शुरू हुआ निर्माण बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क 'सीएम ग्रिड योजना' के तहत चौड़ी की जा रही है। योजना के पहले चरण में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का काम पूरा हो चुका है। अब सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लाल निशान के घेरे में आने वाली दुकानों पर अब एक्शन होगा। उन्हें तोड़ा जाएगा। वर्तमान में यह सड़क कहीं 22 फीट है तो कहीं उससे भी कम है। जिसे बढ़ाकर 80 फीट चौड़ा किया जाना है। इस कार्रवाई में कहीं दुकानें 8 फीट तक टूटेंगी, तो कहीं पूरी तरह जमींदोज होंगी। ढाई किलोमीटर के दायरे में आएंगी सैकड़ों दुकानें, व्यापारियों में दहशत ढाई किलोमीटर के इस हिस्से में सड़क के दोनों ओर बड़े शोरूम और दुकानें स्थित हैं। नगर निगम की टीम को पैमाइश करते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों का दबी जुबान में कहना है कि अभी तो सिर्फ दुकानें जा रही हैं, अगर विरोध किया या बयान दिया तो कहीं प्रशासन उन पर मुकदमा दर्ज न कर दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में खाने के पैकेट पर विवाद:सपा स्टिकर लगे पैकेट बांटने पर भाजपाइयों ने किया हंगामा, व्यापारी बोले - प्लीज़ राजनीति ना करें
    Next Article
    मऊ में दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO:रास्ते से बर्तन हटाने को लेकर विवाद में चले लात-घूंसे, मारपीट में एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment