Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब हूतियों का बाब अल मंदेब पर कब्जा! बौखलाया सऊदी, मिलिट्री कमांडर को हटाया

    12 hours ago

    2

    0

    यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी को ऐसी मार दी कि उसे बाब अल मंदेब से भी दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा और इसी के साथ हूं विद्रोहियों ने अब बाब अल मंदेब पर भी पूरी तरह से कब्जा कर लिया है क्योंकि यहां सऊदी समर्थित यमन की सेना पीछे हट चुकी है। खतरे को भांपते हुए यमनी सेना ने मौका रहते पीछे हटना ही उचित समझा और फिर हूतियों ने इस पर कब्जा कर लिया। यमन में हुती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकारी सेना के बीच लड़ाई एक बार फिर तेज हो चुकी है। 15 नवंबर को यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में लड़ रही दक्षिणी सेनाओं ने ऐलान किया कि वह बाब अल मंदेब स्टेट के पास धुबा और आसपास के इलाकों से अपनी सेना को दूसरी जगह तैनात कर रही है। सरकारी सेना ने इसे पीछे हटना नहीं बल्कि रणनीतिक पन्रतैनाती बताया है। उसका कहना है कि अब प्राथमिकता यमन की अंतरिम राजधानी अदन की सुरक्षा करना, लाहिज के मोर्चे मजबूत करना और ताईज शहर की घेराबंदी खत्म करने की कोशिश करना है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हूतियों के डर की वजह से सऊदी को यह कदम उठाना पड़ा और बाब अल मंडेब से पूरी तरह से पीछे हटना पड़ा। इसे भी पढ़ें: Air India: रियाद और दम्मम के लिए 30 नवंबर तक Flights रद्द, जेद्दा सेवा 21 तक बंदइतना ही नहीं अपने मिलिट्री कमांडर को भी हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस सैन्य झटके के बाद सऊदी अरब ने बड़ा फैसला लेते हुए हूतियों के खिलाफ गठबंधन सेना की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन हमद अल सलमान को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब जनरल फयाद अल रुवेली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले का सीधा फायदा भूतियों को मिला है। सरकारी सेना के पीछे हटने के बाद होती लड़ाकों ने उन इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। जहां से बाब अल मंदेब और लाल सागर के समुद्री रास्तों पर नजर रखी जा सकती है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब सऊदी अरब के समर्थन वाली यमनी सरकारी सेना को हूतियों के खिलाफ लड़ाई में कई इलाकों से पीछे हटना पड़ा। बड़ी बात यह है कि अब हूतियों ने इस अहम समुद्री मार्ग पर कब्जा भी कर लिया और वो अदन शहर से मात्र अब 60 से 70 किमी दूर है। लेकिन सऊदी इस बदलाव को यमन के युद्ध क्षेत्र में बदलते हालात और होती विद्रोहियों की बढ़ती गतिविधियों से जोड़ रहा है। इसे भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों ने अल्लाह के घर को भी नहीं छोड़ा, दहला डाला मदीना!वो सऊदी अरब के समर्थन वाले यमन के सरकारी बलों का कहना है कि वो देश की अंतरिम राजधानी अदन की रक्षा के लिए सैनिकों को बाब अल मंदेब स्टेट से हटाकर दूसरी जगह तैनात कर रहे हैं।बाब अल मंदेब स्टेट रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। यह लाल सागर के दक्षिणी छोर पर स्थित है। सैनिकों को अदन और आसपास के इलाकों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भेजा जा रहा है। हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले मीडिया का कहना है कि उन्होंने इस खाली किए गए इलाके पर कब्जा कर लिया है। सऊदी अरब ने हालांकि इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यमन के हूं विद्रोही लगातार सऊदी के हवाई अड्डों और तेल ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। इन ठिकानों पर पिछले कई महीनों से हूं, बैलस्टिक मिसाइलें और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    OIC कोई रीजनल संगठन नहीं..UN में 57 मुस्लिम देशों के खिलाफ भारत का वोट
    Next Article
    Chinmoy Krishna Das को कड़ी सुरक्षा में Chittagong से Dhaka की विशेष जेल भेजा गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment