Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवारा गोवंश के हमले से छात्रा की मौत:हरदोई के गंधेडा गांव में हुई घटना, परिजन ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    3 hours ago

    2

    0

    हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गंधेडा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा गोवंश के हमले में 10 वर्षीय छात्रा अवनीका की मौत हो गई। अवनीका अपने भाई को खेत से बुलाने गई थी, तभी उस पर गोवंश ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, गंधेडा गांव निवासी सुनील की पुत्री अवनीका मंगलवार दोपहर अपने भाई सुरजीत को खेत से बुलाने घर से निकली थी। रास्ते में आवारा गोवंश ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अवनीका को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवनीका गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी और अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किशोरी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस घटना के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। मृतक किशोरी के पिता को अपनी पुत्री का शव गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया। जब लोगों ने अपने फोन में वीडियो बनाना शुरू किया, तब उन्हें स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में त्वरित विकास योजना की मंजूरी:जनप्रतिनिधियों के 55 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी, विकास को रफ्तार
    Next Article
    बुलंदशहर में पैसे मांगने पर दंपति से मारपीट:जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment