Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी-बारिश के बाद फिर लौटी तपिश:मुजफ्फरनगर में तापमान 36 डिग्री, शिव चौक पर सन्नाटा

    7 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में आंधी और बारिश से मिली राहत अल्पकालिक साबित हुई है। एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान तेजी से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि उमस और चिलचिलाती धूप के कारण यह 41 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। दोपहर के समय शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले शिव चौक पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया। जहां सामान्यतः वाहनों और लोगों की भारी भीड़ रहती है, वहीं तपती गर्मी के चलते इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर दिखाई दिए। बाजारों में भी रौनक कम रही और लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न उपाय करते दिखे। कई लोग सिर पर कपड़ा या गमछा रखकर निकले, तो कुछ चेहरे को मास्क या दुपट्टे से ढककर धूप से बचाव कर रहे थे। आंखों को तेज धूप से बचाने के लिए चश्मे का उपयोग किया जा रहा था। युवतियां विशेष रूप से अपने चेहरे को पूरी तरह कपड़े से ढककर घर से बाहर निकल रही थीं, ताकि धूप और लू के प्रभाव से बचा जा सके। हालांकि, दोपहर ढलने के बाद चली हल्की हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी। लेकिन दिनभर की तपिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय 15 दिन के अवकाश पर:देवरिया में स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण कार्यों का नया बंटवारा
    Next Article
    1 साल में कानपुर सेंट्रल ने 21.72 करोड़ जुर्माना वसूला:2025-2026 में की रिकार्ड कमाई; बेटिकट और गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment