Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आठ साल का मासूम खून से लथपथ मृत पड़ा मिला:प्रयागराज में दो छोटे भाई बोले-मामू ने मारा, मां बोली-सीढ़ियों से गिरने से चोटें आईं

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मुंडेरा में शनिवार रात आठ साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जबकि उसके मुंह से भी काफी खून बहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तो मां ने बेटे के छत से गिरने की बात कही, लेकिन छोटे भाइयों के बयान ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। उन्होंने कहा कि भाई को मामू ने मारा। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। बच्चे की मां और कथित मामू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंडेरा एडीए कॉलोनी का मामला बच्चे की मां सीमा मूल रूप से कौशाम्बी के सरायअकिल की रहने वाली है। उसकी शादी मेरठ के एक शख्स से हुई थी जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी का डाइवोर्स का केस चल रहा है। इसी सिलसिले में प्रयागराज आने जाने के दौरान उसकी मुलाकता उबैद से हुई जो बेगम बाजार मोहल्ले का रहने वाला है। वह खुद को एक अधिवक्ता का जूनियर बताता है और मुंडेरा में किराये के मकान में रहता है। यहां आने जाने के दौरान ही दोनों में मेलजोल बढ़ा और फिर तीनों बच्चों को लेकर सीमा उबैद के साथ ही रहने लगी। वह घरों में खाना बनाने व साफ-सफाई का काम करती है। उसके तीन बच्चों में अयान सबसे बड़ा था जबकि दो छोटे बच्चों में शबान और अरशान शामिल हैं। रोज की तरह शनिवार शाम को भी सीमा काम पर गई थी। तेज आवाज में रोने की सुनाई दी आवाज मोहल्लेवालों ने बताया कि शाम सात बजे के करीब अयान के बहुत तेज आवाज में रोने की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गई। कुछ देर बाद सीमा घर आई और खून से लथपथ अयान को लेकर अस्पताल की ओर भागी। मोहल्ले के कुछ लोग भी उसके पीछे गए तो पता चला कि अयान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल से सूचना मिली तो धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। पूछताछ हुई तो सीमा ने बताया कि अयान सीढ़ियों से गिरकर घायल हुआ, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि पुलिस को बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। मुंह से भी काफी खून बहा था। छोटे भाइयों के बयान से बढ़ा शक मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पुलिस ने दोनों छोटे भाइयों से बात की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बच्चों ने बताया कि उनके बड़े भाई अयान को “मामू ने मारा” था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछा तो सीमा ने बताया कि उसे फोन कर उबैद ने बताया कि अयान सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसके बाद वह घर पहुंची और बेटे को अस्पताल ले गई। इसके बाद पुलिस ने उबैद को भी हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अयान और उसके दोनों भाइयों को रोज पढ़ाता था। शनिवार को भी पढ़ा रहा था और इसी दौरान उसने अयान को दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह तेजी से छत की ओर भागा तभी पैर फिसलने से वह सीढ़ियों से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इसके बाद उसने ही फोन कर सीमा को बुलाया और फिर बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। रोज करता था बेरहमी से पिटाई उधर मौके पर जुटे आसपास के लोगों में चर्चा रही कि उबैद को बच्चे मामू कहकर पुकारते थे। वह अयान को रोज बेरहमी से पीटता था। शनिवार को भी घटना से पहले अयान के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी थीं। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घर के अंदर से फाेरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। उधर पुलिस ने उबैद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता है लेकिन जांच में पता चला कि अभी वह एलएलबी कर रहा है। डीसीपी बोले डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। मां और घटना के वक्त घर पर बच्चों के साथ मौजूद रहे शख्स ने छत से गिरकर चोटिल होने की बात बताई है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे:विधानसंभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लिया फैसला, बिजली कटौती-जाम का विधायकों ने उठाया मुद्दा
    Next Article
    टंकी की सीढ़ी गिरी, 2 बच्चे 60 फीट पर फंसे:सिद्धार्थनगर में चल रहा रेस्क्यू; 1 की मौत, 2 आईसीयू में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment