Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

    19 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) में परफॉर्म करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गई। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि फैन ने पहले आतिफ असलम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद आतिफ पीछे हट गए। उन्हें लगा कि फैन अब स्टेज से उतर जाएगी, लेकिन वह वहीं रुकी रही। कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद फैन दोबारा सेल्फी लेने के लिए आतिफ के पास पहुंच गई। सिंगर ने और पोज देने से मना कर दिया, जिसके बाद सिक्योरिटी ने दखल दिया। सिक्योरिटी ने फैन को स्टेज से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार सेल्फी लेने की कोशिश करती रही। गार्ड्स से बहस करती दिखी महिला फैन अफरा-तफरी बढ़ने पर सिक्योरिटी को उसका फोन नीचे रखवाना पड़ा और उसे स्टेज से बाहर ले जाया गया। वीडियो में फैन को सिक्योरिटी गार्ड्स से बहस करते हुए भी देखा जा सकता है। इस घटना के चलते आतिफ असलम ने कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट रोक दिया था। आतिफ ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं आतिफ असलम बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने गा चुके हैं। 2005 में फिल्म जहर के 'वो लम्हे' गाने से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले आतिफ ने कलयुग, रेस, बस एक पल जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में पाबंदी लगा दी है। इसी वजह से आतिफ असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दिखाई नहीं देता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं
    Next Article
    ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment