Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशियाना में आदिनाथ के त्याग और दीक्षा का मंचन हुआ:दिगंबर जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन तप कल्याणक मनाया गया

    13 hours ago

    3

    0

    राजपाट, वैभव और सांसारिक मोह-माया का त्याग कर तपस्या के मार्ग पर चलना ही वास्तविक वैराग्य है। भगवान आदिनाथ के जीवन से जुड़ी इसी प्रेरणा को आशियाना सेक्टर-एम स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री आदिनाथ चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन जीवंत किया गया। बुधवार को तप कल्याणक के अवसर पर दीक्षा, वैराग्य और आहारदान की धार्मिक क्रियाएं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुईं। दोपहर एक बजे हुए विशेष नाट्य मंचन में दिखाया गया कि किस तरह तीर्थंकर बालक आदिनाथ ने युवावस्था में राजपाट और सांसारिक सुखों का त्याग कर जैनेश्वरी दीक्षा धारण करने का निर्णय लिया। इसके बाद कठोर तपस्या के मार्ग पर अग्रसर हुए। मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भगवान के त्याग व संयम को नमन किया। बच्चों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प तप कल्याणक के अवसर पर बच्चों ने जीवन में कभी नशा नहीं करने और प्रतिदिन मंदिर आने का संकल्प लिया। महिलाओं ने तीर्थंकर बालक आदिनाथ के वस्त्रों की शुद्धि की धार्मिक क्रिया संपन्न की। मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रवचन में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी मुनिराज ने कहा कि तप का अर्थ केवल शरीर को कष्ट देना नहीं है। मन पर नियंत्रण रखना और इंद्रियों को संयमित करना ही वास्तविक तपस्या है। परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा करना भी तप का ही स्वरूप है। 15 नवंबर को होगा ज्ञान कल्याणक 11 से 16 नवंबर तक चल रहे महोत्सव में 15 नवंबर को ज्ञान कल्याणक का प्रमुख आयोजन होगा। इस दिन पूज्य मुनिश्री का पीछी परिवर्तन दिवस भी मनाया जाएगा। जैन साधु अहिंसा और संयम की साधना में उपयोग होने वाली पीछी को प्रतिवर्ष बदलते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को पीछी परिवर्तन के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। कार्यक्रम में नितिन जैन, अभिषेक जैन, प्रखर जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, रिमझिम जैन, आदिश जैन, सिद्धार्थ जैन, कैलाश जैन, चंद्रप्रकाश जैन और अजय जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की 137वीं जयंती:चित्र पर पुष्प अर्पित कर योगदान को किया याद
    Next Article
    गोरखपुर में बाल दिवस समारोह:संजय जायसवाल बोले- बच्चों को रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment