Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा कार्यकर्ताओं पर वसूली के आरोप निराधार निकले:मैनपुरी की कुरावली CHC में जांच के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने दी जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आशा कार्यकर्ताओं पर लगे कथित वसूली के आरोप जांच में निराधार पाए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए आरोपों को खारिज किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई थी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। जांच में सामने आया कि कई आशा कार्यकर्ताओं का कार्य अधूरा था, जिसके कारण उनका मानदेय कम बना था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने वसूली के आरोप लगाए थे। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार, जिन आशा कार्यकर्ताओं का काम पूरा था, उनकी ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। इससे संकेत मिलता है कि ये आरोप संभवतः कार्य में कमी छिपाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। मामले को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने भी तूल दिया था, जिसमें एक आशा कार्यकर्ता के हाथ में पैसे दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर की भी जांच की गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि संबंधित आशा कार्यकर्ता को नोटिस दिया गया था, जिसके जवाब में उसने स्पष्ट किया कि वह पैसा उसका निजी था और घरेलू काम के लिए था। किसी ने उस तस्वीर को गलत तरीके से वायरल कर दिया। हालांकि, तस्वीर में मौजूद संगिनी से अभी तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उनका पक्ष मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि जांच अभी जारी है और यदि कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों – आशा, संगिनी, एएनएम सहित अन्य स्टाफ – को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार का पैसा लेन-देन न करें। डॉ. वर्मा ने यह भी बताया कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के 42 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू:9वीं से 12वीं के छात्र बनेंगे हुनरमंद, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
    Next Article
    लखनऊ में टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ठगी:गूगल रिव्यू टास्क में उलझाकर युवक से ट्रांसफर करवा लिए रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment