Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के संयुक्त संचालन पर मंथन:देर रात सचिन-जिगर के गानों पर झूमें आईआईटीयंस, टेककृति का हुआ समापन

    2 hours ago

    1

    0

    IIT कानपुर में वार्षिक तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव ‘टेककृति’26’ का रविवार देर रात समापन हो गया। चार दिन के इस इवेंट में इनोवेशन और तकनीक से लेकर बालीवुड नाइट का मिक्चर रहा। महोत्सव के अंतिम दिन ज्ञान, नवाचार, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। दिन में जहां पैनल डिस्कशन और प्रतियोगिताओं का दौरा चला। वहीं, शाम होते ही सचिन जिगर ने गानों में सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। आपरेशन सिंदूर तक हुआ पैनल डिस्कशन अंतिम दिन के मौके पर रक्षाकृति 2.0 ऑपरेशन सिंदूर विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय, एयर मार्शल फिलिप थॉमस और रियर एडमिरल अजीत थेक्केपट ने भाग लिया। वक्ताओं ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति, उन्नत तकनीकों और रियल-टाइम इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला। पैनल ने सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संयुक्त संचालन, नेतृत्व और अनुकूलशीलता के महत्व को बताया। रोबोवार्स ने दर्शकों को किया आकर्षित टेककृति में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। National Payments Corporation of India हैकाथॉन का अंतिम दिन समापन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किए। इसके अलावा मैन्युवर, इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन, ट्रेड क्वेस्ट और प्रोडक्ट चैलेंज जैसे आयोजनों में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओपन एयर थिएटर में आयोजित रोबोवार्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रोनाइट में थिरके आईआईटीयंस शाम होते ही परिसर का माहौल सांस्कृतिक रंग में रंग गया। Sachin–Jigar की प्रस्तुति ने प्रोनाइट ग्राउंड को संगीत और जोश से भर दिया। इसके बाद Sanam Malik के लाइव प्रदर्शन ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव ने तकनीक, नवाचार और मनोरंजन के माध्यम से प्रतिभागियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार, टेककृति’26 युवाओं को नई सोच और तकनीकी नवाचार के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में अत्याधुनिक 'ड्रोन लैब' की स्थापना:ISRO के एक प्रोजेक्ट से प्रेरित पहल, 29 मार्च को होगा इनॉगरेशन
    Next Article
    एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शहतूत के पेड़ पर लटका मिला शव, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment