Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट के VIDEO:पंजाब DGP बोले- PAK का हाथ, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन; CM बोले- BJP ने कराए

    16 hours ago

    1

    0

    पंजाब में मंगलवार रात 3 घंटे के भीतर 2 जगह ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट रात करीब 8 बजे जालंधर में BSF के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुआ। यह धमाका कूरियर बॉय की एक्टिवा में हुआ। दूसरा ब्लास्ट रात करीब 11 बजे अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर हुआ। यहां कैंप के भीतर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश थी लेकिन वह दीवार से टकराकर फट गया। बुधवार सुबह DGP गौरव यादव पहले अमृतसर और फिर जालंधर में ब्लास्ट वाली साइट पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये दोनों IED ब्लास्ट हो सकते हैं। यह संभावना है कि इन्हें टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है। धमाके की टाइमिंग को लेकर उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से कराए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में कहा कि ये ब्लास्ट BJP के पंजाब इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। ब्लास्ट के बाद CM मान ने बुधवार को अपना जालंधर दौरा टाल दिया। CM के भाजपा पर आरोपों को लेकर पंजाब से दिल्ली तक बवाल मच गया। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने CM को चैलेंज किया कि उन पर FIR दर्ज करके दिखाएं। AAP छोड़ने वाले सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा कि CM पाकिस्तान को क्लीन चिट देकर ISI की गोद में बैठ रहे हैं। उन्हें खराब लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान देना चाहिए। जालंधर ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड BSF जवान के बेटे को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के लिए NIA की टीमें भी पहुंच गई हैं। वहीं बुधवार सुबह खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) के नाम से एक पोस्टर शेयर कर ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली गई। जिसमें कहा गया कि उनके टारगेट पर अमृतसर रेंज के DIG संदीप गोयल व उनका पूरा परिवार है। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर… 3 घंटे के भीतर हुए दोनों जगह धमाके जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO ब्लास्ट पर नेता क्या बोल रहे, यहां पढ़ें बयान जालंधर ब्लास्ट-हिरासत में लिए डिलीवरी बॉय के घर पहुंचा भास्कर:मां बेसुध, BSF से रिटायर्ड पिता बोले-बेटा देशभक्ति के माहौल में पला, गलत नहीं करेगा मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़- BJP नेता निकली प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कराने वाली:पंजाब ADGP की भाभी, ₹50 लाख सुपारी दी; गैंगस्टर पटियाल का नया ऑडियो सामने आया
    Next Article
    भारत का साफ संदेश, PAK में नहीं खेलेगी टीम इंडिया... खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment