Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP ने राघव-चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया:कहा- सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए, चार साल से सांसद हैं

    4 hours ago

    2

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 27 फरवरी को जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में भी वे गिग वर्कर्स और स्कूल की फीस जैसे उठा रहे थे। पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं अशोक मित्तल अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। वे जालंधर के रहने वाले हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह एक सफल उद्यमी रहे हैं। उनका परिवार 'लवली ग्रुप' का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) के व्यवसाय से जुड़ा है। संसद के पिछले दो सत्रों में राघव ने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए दिसंबर 2025 शीतकालीन सत्र बजट सत्र फरवरी 2026 -------------------------------------- ये खबर भी पढें… पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय,VIDEO:ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बने। वह खुद सामान लेकर लोगों के घर पहुंचे पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में लगे 1.40 लाख चीनी CCTV कैमरे हटाए जाएंगे, वीडियो फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment