Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आम आदमी पार्टी की सामाजिक न्याय पदयात्रा आज:यूपी प्रभारी-राज्यसभा सदस्य संजय सिंह होंगे शामिल, शहीद स्मारक से शुरू होगी पदयात्रा

    1 hour ago

    1

    0

    2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी शुक्रवार को आगरा में सामाजिक न्याय पदयात्रा के जरिये राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाएगी। ये पदयात्रा संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक से शुरू होगी। इसके बाद राजामंडी स्थित किदवई पार्क में सभा होगी। इस पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह करेंगे। बाद में वे सभा को भी संबोधित करेंगे। ये रहेा आप का प्रोग्राम पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी के अनुसार, पदयात्रा सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए सांसद संजय सिंह सुबह ही आगरा पहुंच जाएंगे। पदयात्रा एमजी रोड, हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा होते हुए राजामंडी स्थित किदवई पार्क पर खत्म होगी। इसके बाद शाम 4 बजे इसी पार्क में सांसद संजय सिंह सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वे सादाबाद होते हुए मथुरा रवाना होंगे। कपिल वाजपेयी का कहना है-भाजपा सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दे रही है। जातिवाद का जहर घोलकर समाज को बांटने का काम कर रही है। सरकार लोगों को झूठे दिलासे दे रही है। उन्होंने कहा-लोग गैस के लिए परेशान हैं और सरकार कह रही है कि कोई कमी नहीं है। ऐसी ही तमाम मुद्दों को लेकर पार्टी सामाजिक न्याय पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूरोसर्जन बोले- लड़की मनोरोगी, कुछ भी कह सकती है:बैडटच किया था तो चिल्लाती, आजकल वसूली का धंधा चल रहा; प्रयागराज पुलिस ने दर्ज की है FIR
    Next Article
    मेरठ में गैस रिसाव से लगी आग, एक की मौत:बीड़ी जलाने के दौरान हादसा, दम घुटने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment