Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ पुलिस ने रिकवर किए 256 मोबाइल फोन:9 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद

    11 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ पुलिस ने कोई मोबाइल को रिकवर करने का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार जिले में मोबाइल बरामद किया जा रहा है। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। माह मार्च 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 256 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रूपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। पुलिस लाइन में उपभोक्ताओं को सौंपे गए मोबाइल फोन आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन सौंपे। वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 607 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। इस प्रकार विगत 26 माह में कुल 3820 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 9 करोड़, 40 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जनपद के कुल 8 थानों क्रमशः मुबारकपुर (337 मोबाइल फोन), निजामाबाद (310 मोबाइल फोन), जीयनपुर (291 मोबाइल फोन), अहरौला (255 मोबाइल फोन), रौनापार (246 मोबाइल फोन), बरदह (229 मोबाइल फोन), जहानागंज (209 मोबाइल फोन), गंभीरपुर (201 मोबाइल फोन) द्वारा 200 या 200 से अधिक मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी है। जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीरांगना झलकारी बाई का 168वां बलिदान दिवस मनाया गया:गौरीगंज में शौर्य दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    भदोही सीट पर कौन मजबूत, विधायक जाहिद या कोई और:भाजपा से पूर्व मंत्री रंगनाथ या शैलेंद्र दुबे? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment