Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ मुठभेड़ पर उठे सवालों का पुलिस ने दिया जवाब:1000 CCTV खंगाले, 3 आरोपी चिन्हित; एक के पैर में लगी गोली

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर से जुड़ी लूट और मारपीट की घटना के आरोपी की मुठभेड़ को लेकर उठ रहे सवालों पर साक्ष्य प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस मुठभेड़ को लेकर भाजपा और करणी सेना की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में व्यापक स्तर पर जांच की गई। एसएसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिनमें से लगभग 100 कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां सामने आईं। जांच में तीन आरोपी चिन्हित किए गए, धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक सिंह निवासी चक लालचंद (थाना जीयनपुर), अंशुमान सिंह निवासी चक लालचंद (थाना जीयनपुर) और राहुल राय निवासी गढ़वल (थाना जीयनपुर)। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीनों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दिए, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे एसपी सिटी ने बताया कि अभिषेक सिंह के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक नहीं हैं। यदि आरोपी पक्ष के पास कोई साक्ष्य है तो वे जांच टीम के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। 25 मार्च को हुई थी घटना 25 मार्च को शिवाजी नगर हीरा पट्टी में जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह और राहुल राय के नाम सामने आए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। मोहती घाट के पास हुई मुठभेड़ इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेन्द्र पाण्डेय पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहती घाट क्षेत्र में अवैध असलहे और चोरी का सामान लेकर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध पहुंचे। रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे और बाइक फिसलकर गिर गई। फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, हालांकि अंशुमान सिंह ने दो दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ कारागार में 400 से अधिक बंदियों को सामग्री दी:जिगीषा सोसाइटी ने बांटीं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं
    Next Article
    गोंडा में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारी:छपिया में बंदूक के बट से हमला कर लूट की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment