Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में युवक की मौत मामले में 2 गिरफ्तार:कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाने से हुई थी डेथ, मरने से पहले युवक ने पुलिस को बताया था

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर युवक की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तरवा थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर प्रियंका सिंह ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर संध्या सिंह और अर्चना सिंह ने मेरे भाई को अपने घर पर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया था। जिससे हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसी क्रम में पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मरने से पूर्व युवक ने आरोपियों के द्वारा कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाए जाने की बात को भी कहा था। आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इस बारे में थाने के प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में शामिल संध्या सिंह और अर्चना सिंह की तलाश की जा रही थी। इसी भी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सिपाही ने महिला से रेप किया:पहले पति भी करा चुका है धर्मांतरण, महिला ने धमकी देने वाले स्क्रीनशॉट दिखाए
    Next Article
    गाजीपुर से सोमनाथ यात्रा शुरू, 16 लोग शामिल:24 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment