Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक को मारी गोली:गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के वैसाडीह गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय राकेश कुमार, पुत्र लाल बहादुर, निवासी संजरपुर (थाना सरायमीर) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फूलपुर थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले केसरी चौहान की ससुराल फूलपुर क्षेत्र में है, जहां वह अपनी पत्नी से मिलने आया था। पति ने जताया था विरोध ग्रामीणों के मुताबिक, केसरी चौहान की पत्नी और राकेश कुमार के बीच बातचीत होती थी। इसी को लेकर पति ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए पति ने राकेश कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही राकेश जमीन पर गिर पड़े और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में खेती-किसानी का काम करता था काम, चालक सुरक्षित
    Next Article
    हरदोई के बेनीगंज में गोमती किनारे शव मिला:शरीर पर कई जगह जानवरों के नोचने के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment