Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:जांच के लिए भेजे गए 10 नमूने, त्योहारों को देखते हुए चल रहा है अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और सुंदरता गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिले के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य जांच दल द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र से कुट्टू का आंटा, कुट्टू का चावल सिंघाड़ा का आंटा, साबूदाने का नमूना इसके साथ ही मार्टिनगंज में मूंगफली के दाने, बर्फी, किशमिश शाहिद 10 नमूने कलेक्ट किए गए जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। आम जनमानस को किया गया जागरूक जिले के सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि छापे मार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। इस जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को खाद्य पदार्थों को खरीदते समय बेस्ट बिफोर देखने की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही खाद्य कारोबार करने वाले व्यापारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने प्रतिष्ठान में साफ सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न करें। इस अभियान का मुख्य मकसद आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाना है। जिससे कि आम जनमानस को किसी तरह की समस्या ना हो। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद यादव राजीव कुमार सिंह संजय कुमार तिवारी रजनीश कुमार अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस दरवाजे पर खड़ी धमकाती रही...युवक ने अंदर जान दी:कानपुर में पड़ोसी महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों को बुलाया
    Next Article
    कानपुर की बड़ी ईदगाह में दो शिफ्ट में होगी नमाज:कमेटी की अपील- सड़क पर नहीं, ईदगाह के अंदर पढ़ें नमाज; 250 वालंटियर रहेंगे तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment