Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में झंडा लगाने को लेकर विवाद:मौके पर पहुंची पुलिस, एसपी सिटी बोले- शरारती तत्वों को चिन्हित कर की जाएगी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मेहनगर खरिहानी मुख्य मार्ग से गौतम नगर चट्टी के पास बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार पर लगे विश्व हिंदू परिषद के ध्वज को कुछ युवकों ने हटाकर वहां भीम आर्मी का झंडा लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर लोगों को शांत कराया। इसके साथ ही इस घटना में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। काला झंडा देखने पर शुरू की गई आपत्ति मेहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में ग्रामीणों ने जब स्मृति द्वार पर काला झंडा लगा देखा तो उन्होंने आपत्ति जताई। इसी दौरान ध्वज लगाने वाले युवकों से ग्रामीणों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ी और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की व झड़प और ईट पत्थर चलने लगे जिसमे पुलिस व ग्रामीण घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। जिससे स्थिति और तनावपूर्ण देखते हुए घटना की सूचना थाना प्रभारी निहार नन्दन कुमार दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने तत्काल स्मृति द्वार से काला झंडा हटवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास लगता है। इस बारे में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि ध्वज उतारने और काला झंडा लगाने वाले युवकों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था लगा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत:पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाला, परिजनों में कोहराम
    Next Article
    बिजनौर की मुस्कान ने धर्म बदला:बरेली के कुनाल से की शादी, अंतरधार्मिक विवाह चर्चा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment