Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में BSA की बड़ी कार्रवाई:कई स्कूलों में ताला, शिक्षक गायब और बच्चे झाड़ू लगाते मिले; नोटिस जारी

    5 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक ने शनिवार को रानी की सराय और मुहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में गंभीर खामियां सामने आईं। कई जगह शिक्षक अनुपस्थित मिले तो कुछ स्कूलों में बच्चे झाड़ू लगाते नजर आए। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षकों की भारी लापरवाही देखने को मिली। ज्यादातर शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे यह भी साफ हुआ कि कई शिक्षकों में प्रशासनिक कार्रवाई का डर नहीं दिख रहा। पंदहा स्कूल में ताला लटका मिला रानी की सराय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंदहा पर बीएसए सुबह 8:20 बजे पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला और ताला लटकता हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं और प्रार्थना सभा भी आयोजित नहीं की गई थी। वहीं छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते हुए पाए गए, जिस पर बीएसए ने सख्त नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय बसहीं में भी गड़बड़ी सुबह 8:35 बजे बसहीं विद्यालय में निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। कुछ शिक्षकों के हस्ताक्षर कॉलम खाली पाए गए। विद्यालय में प्रार्थना सभा नहीं हुई थी और शिक्षण कार्य भी बेहद कमजोर स्थिति में मिला। सुबह 8:45 बजे निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय बढ़या में 12 में से 6 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। प्रार्थना सभा आयोजित नहीं हुई और उपस्थित शिक्षक मोबाइल चलाते मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। हसनपुर और टेकमलपुर में भी स्थिति खराब कम्पोजिट विद्यालय हसनपुर में भी एक सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं, जबकि टेकमलपुर प्राथमिक विद्यालय में 4 में से 3 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। सुबह 9:20 बजे तक प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। प्राथमिक विद्यालय बहोरापुर में शिक्षण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जहां शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करते मिले। मेंहनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में प्रधानाध्यापक और शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। वहीं लालगंज क्षेत्र के 7 विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया, जहां बीएसए ने समय पर विद्यालय खोलने, प्रार्थना सभा आयोजित करने और नियमित कक्षा संचालन के निर्देश दिए। बीएसए ने जारी किए नोटिस निरीक्षण के बाद बीएसए राजीव पाठक ने लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के केशवपुर गांव में कई महीने से सफाईकर्मी नहीं:गलियों से सचिवालय तक गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों का बना खतरा
    Next Article
    अमेठी में बाइक और साइकिल की भिड़ंत, नवविवाहित की मौत:पत्नी की दवा लेकर लौट रहा था युवक, 6 दिन पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment