Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 2 करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी:साझे में चल रहा था पेट्रोल पंप, दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने में 2 करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता कुसुम सिंह ने आरोप लगाया है की जय प्रकाश जायसवाल, सोना देवी और शैलेश जायसवाल ने दो करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है। पीड़िता जब अपना पैसा वापस मांगने लगी तो आरोपियों ने गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह पूरा मामला साझे के पेट्रोल पंप से जुड़े विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। यह है पूरा मामला सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली कुसुम सिंह पत्नी विजयपाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विन्ध्यवासिनी नगर, अर्दली बाजार जिला-वाराणसी की निवासिनी हूँ। प्रार्थिनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की डीलर है। तथा बैठौली, आजमगढ़ में आरआर फ्यूल प्वाइंण्ट के नाम से पेट्रोल पम्प संचालित करती है। प्रार्थिनी के पति विजयापाल सिंह कैंसर रोग से ग्रसित है। जिससे दवा इलाज में काफी पैसा लगा। जिससे कम्पनी का बकाया हो गया। इसी दौरान मेरे पति विजयपाल सिह की मुलाकात मुबारकपुर के प्रवीण जायसवाल से हुई। प्रवीण मेरा परिचय कराते हुए बोले ये जय प्रकाश जायसवाल है। इनकी पुत्र बधू सोना पत्नी स्व. बृजेश कुमार के पास आय का कोई जरिया नही है।तथा आप भी कैंसर से जूझ रहे है।।यदि आप सोना जायसवाल को भी पेट्रोल पम्प में आधे का पार्टनर बना दें तो ये आपकी आर्थिक मदद करने को तैयार है। मेरे पति बोले हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का करीब 85 लाख व स्टेट बैंक का 75 लाख रु. बकाया है। जब तक वह जमा नही होगा तब तक कम्पनी पार्टनरशिप की अनुमति नहीं देगी। जय प्रकाश कम्पनी का बकाया पैसा अदा करने हेतु तैयार हो गये तथा जरिये चेक 30 लाख रु का सहयोग किये तो प्रार्थिनी भी पेट्रोल पम्प के आमदनी का पैसा लगातार पेट्रोल पम्प संचालित करने हेतु दी। सोना के देवर शैलेश जायसवाल पुत्र जय प्रकाश पेट्रौल पम्प चलाने लगे । प्रार्थिनी व सोना देवी के नाम एक पार्टनरशिप डीड 11 अप्रैल 2023 को कम्पनी के बाईलाज के अनुसार तैयार की गई। पेट्रोल पम्प के आय व्यय का हिसाब सोना देवी व उनके देवर शैलेश तथा ससुर जय प्रकाश जायसवाल द्वारा होता रहा। नगर पंचायत का लड़ा चुनाव धूमधाम से किया विवाह इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मार्टीनगंज का चुनाव जय प्रकाश जायसवाल ने अपनी पत्नी व बहू सोना देवी को लड़ाया तथा अपने पुत्र डा. अखिलेश की शादी काफी धूमधाम से की जिसमें पेट्रॉल पम्प से काफी पैसा लगाया। जिससे कम्पनी काफी बकाया हो गया तथा 14 अक्टूबर 2025 को कम्पनी से अन्तिम सप्लाई बन्द हो गयी। सोना देवी के देवर शैलेस जायसवाल आदि पेट्रौल पम्प संचालन करने से मना कर दिये। आरोपियों ने प्रार्थिनी के साथ छल-कपट, धोखाधड़ी व जाल फरेब तथा फर्जी कूट रजित कागज तैयार करके अपना पैसा वापस मांगे। कम्पनी का हम प्रार्थिनी पर करीब 3 करोड़ बकाया हो गया। प्रार्थिनी जब पति विजयपाल के साथ उक्त शैलेश आदि से हिसाब मांगी तो उक्त लोग गाली गलौच करते हुए मेर पति का गला दबाने लगे तो मैं रोकी तो मेरे ऊपर भी हमला कर दिए। आरोपियों ने पेट्रोल पंप का 2 करोड रुपए से अधिक का पैसा हड़प लिया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव:पुलिस ने संभाले हालात, फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची
    Next Article
    इटावा में लुटेरे भाइयों को पुलिस ने मारी गोली:लवेदी में दंपती से सोने की चेन लूटने के थे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment