Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी का ट्रांसफर:बरेली के पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ भेजा गया

    2 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने गुरुवार को पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 12 आईपीएस अफसर को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। जिनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में है। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडार सीतापुर ट्रांसफर किया गया है। जबकि बरेली में तैनात पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है। यातायात के साथ-साथ साइबर का भी प्रभाव संभाल रहे थे विवेक त्रिपाठी आजमगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी जिले में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ साइबर सेल के भी नोडल अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। साइबर सेल के नोडल रहते हुए जिले में कई साइबर फ्रॉड की घटनाओं का खुलासा भी किया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवाने का काम किया है। इसके साथ ही प्रदेश के बाहर की भी कई ऐसे साइबर ठगी की घटनाओं का खुलासा किया गया जिनके मुकदमे अन्य जिलों में भी दर्ज थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:तीन दिवसीय दौरे के दौरान जनसंवाद, सम्मान समारोह और खेल महाकुंभ में करेंगे शिरकत
    Next Article
    कासगंज डीएम ने सोरों नगर पालिका का निरीक्षण किया:साफ-सफाई, पेयजल, अभिलेख व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment