Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आजम-अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार':अखिलेश के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टर, सपा नेताओं ने पोल पर चढ़कर उतारे

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, मुरादाबाद समेत 10 शहरों में पोस्टर लगाए गए। इनमें अखिलेश के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी और रमाकांत यादव की तस्वीरें छपी हैं। पोस्टर पर अलग-अलग स्लोगन लिखे हैं- ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ ‘माफिया राज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश।’ ‘माफिया के अखिलेश, अखिलेश के माफिया।’ हालांकि, पोस्टर किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टर लगने से सपा कार्यकर्ता नाराज हैं। ज्यादातर शहरों में उन्होंने पोस्टर फाड़ दिए। कहीं पोल पर चढ़कर तो कहीं बड़े डंडों से पोस्टर फाड़ डाले। सपा प्रवक्ता मोहम्मद आजम ने दैनिक भास्कर कहा- भाजपा जनता के बुनियादी मुद्दों पर जवाब देने में असफल है। जनता सवाल पूछ रही कि आपने 10 साल में क्या किया, जिसके आधार पर आपको वोट दिया जाए? इन सवालों का जवाब न देना पड़े, इसलिए भाजपा नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे और पोस्टरबाजी कर रहे हैं। इसी बीच, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- अखिलेश ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ बनाए थे। योगी सरकार ने माफियाओं को समाप्त किया है। सपा आएगी तो गुंडे-माफिया फिर शासन पर हावी होंगे। जेल में बंद गुंडों को बाहर निकालकर जनता को आतंकित करेगी। तस्वीरें देखिए- पोस्टर वार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गणेश पंडाल के बाहर भिड़े युवक, पथराव:लड़की के साथ देखकर थप्पड़ जड़े तो 25 दोस्तों को बुलाकर हमला किया
    Next Article
    एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल:लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला; 2 साल में रिहा हो सकता है प्रशांत चौधरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment