Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज शहर को मिलेगी दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग:गोरखपुर आएंगे सीएम, करेंगे लोकार्पण; दो दिन में 7 कार्यक्रमों में शामिल होंगे

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुरवासियों को रविवार को दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात मिलने जा रही है। दो दिवसीय दौरे पर यहां आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को इसका लोकार्पण करेंगे। सीएम दो दिनों में यहां 7 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 27 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसमें 43 व्यापारियों को भी व्यापार के लिए जगह मिल सकेगी। शहर का पहला मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनाया गया है। सीएम रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। लगभग 3:15 बजे सिंघड़िया स्थित मैत्री लॉन में महानगर भाजपा के मालवीय नगर मंडल की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम शाम लगभग 4 बजे घंटाघर पहुंचेंगे। यहां घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य, मल्टीलवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पांडेयहाता में बनने वाले नए कामर्शियल कांप्लेक्स का भूमि पूजन भी करेंगे। विरासत गलियारा बनने से विस्थापित हुए व्यापारियों को यहां जगह दी जाएगी। पहले जानिए सीएम और किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पहले दिन 4 कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ले सकते हैं। उसके बाद भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी से मुलाकात करने की संभावना है। दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह 11 बजे से गोरखपुर क्लब में आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। यहां से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में लैब का लोकार्पण करने जाएंगे। इसके बाद मानसरोवर मंदिर के बगल में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और कुछ देर बाद गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे। अब जानिए मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स में क्या सुविधाएं होंगी मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स के बेसमेंट में 26 कारों की पार्किंग हो सकेगी। द्वितीय तल पर 24, छत पर 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग होगी। भूतल पर 21 तथा प्रथम तल पर 22 दुकानें बनाई गई हैं। यहां पुरुष एवं महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण भी हुआ है। भूतल पर ही करीब 220 वर्गमीटर क्षेत्र में शीतला माता मंदिर स्थापित रहेगा। कांप्लेक्स में दोनों ओर सीढ़ियों और दो लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। जाम की समस्या से मिलेगी निजात मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े होने से लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता था। अब यहां व्यापार और सुगम हो सकेगा। घंटाघर क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कारोबारी इलाकों में शामिल है। यहां गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों, बिहार और नेपाल के सीमा क्षेत्रों के लोग यहां खरीदारी और कारोबार के सिलसिले में आते हैं। पुरानी बसावट होने के कारण इस क्षेत्र की सड़कें ट्रैफिक लोड के हिसाब से संकरी थीं। हालांकि धर्मशाला बाजार से पाण्डेयहाता तक विरासत गलियारा का निर्माण पूर्ण होने के बाद सड़कें चौड़ी हो जाएंगी। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही सीएम योगी के विजन से घंटाघर में जाम की समस्या के निजात के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण से घंटाघर, माया बाजार, हिंदी बाजार आदि प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या दूर होगी। साथ ही, यहां लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी पांडेयहाता विरासत गलियारा में बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सीएम करेंगे शिलान्यास योगी सरकार पांडेयहाता विरासत गलियारा में व्यापारियों के लिए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनवाने जा रही है। इसमें सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 36.47 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होगी जबकि भूतल से लेकर तृतीय तल मिलाकर कुल 65 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिवालखास सीट पर विधायक गुलाम मोहम्मद या कोई और:भाजपा से गौरव चौधरी, मनिंदर या जितेंद्र सतवई पहली पसंद, बसपा और रालोद में कौन बेहतर
    Next Article
    मोना ने गौरव को ‘धुरंधर’ का स्पॉइलर देने से रोका:शूटिंग के सेट पर समझाया कि फिल्म रिलीज से पहले जानकारी साझा करना गलत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment