Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी:महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म; MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

    19 hours ago

    3

    0

    देश में आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है। रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.2°C रहा, जो सामान्य से 4.6°C ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। MP के दो शहरों, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से मौसम बदल सकता है। बारिश की संभावना है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए 1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है? पूरी खबर पढ़ें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 26 मई: 27 मई: देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 44 जिलों में हीटवेव चलेगी, निवाड़ी-टीकमगढ़, छतरपुर-पन्ना और सतना में रेड अलर्ट राज्य में आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक चलेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। आज 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 5 जिलों- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य के 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा बांदा, 46.8°C तापमान मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के 14 जिलों में तूफान-बारिश की चेतावनी दी है। रविवार को 46.8°C तापमान के साथ राज्य का बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: तापमान 47°C के पार जा सकता है, आज 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान राजस्थान में आज 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान 47°C तक जा सकता है। 28 मई के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को बिहार के 9 जिलों का तापमान 40°C के पार पहुंचा। सबसे अधिक तापमान डेहरी (रोहतास) में 44.8°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, आज से स्कूलों और दफ्तरों का टाइम बदला पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट है। बढ़ते तापमान के चलते पंजाब सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला है। इधर चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रखने का निर्देश हैं। साथ ही स्कूलों के समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगाई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: देहरादून में गर्मी का 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, औली-चकराता में पारा 31°C; राज्य के 5 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के देहरादून में 24 मई को अधिकतम तापमान 40.4°C रहा, 7 साल पहले साल 2019 में भी इसी तारीख को तापमान 40.4°C पहुंचा था। राज्य के काशीपुर और जसपुर 44°C के साथ सबसे गर्म शहर रहे। हिल स्टेशन औली और चकराता में भी अधिकतम तापमान 31°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस ट्विशा केस- रिटायर्ड जज सास को हाईकोर्ट का नोटिस:MP सरकार बोली- वे जांच में मदद नहीं कर रहीं; दिल्ली से CBI टीम भोपाल रवाना
    Next Article
    CM बोले- धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक:भोज शोध संस्थान भी बनाएंगे; आंदोलन में 3 शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख की सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment