Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से 42 दिन का मेगा रेल ब्लॉक:लखनऊ-कानपुर रूट प्रभावित,कई ट्रेनें निरस्त,शताब्दी-वंदे भारत का रूट बदला

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर रेल खंड पर आज यानी 2 अप्रैल से 42 दिनों का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक शुरू हो गया है, जो 13 मई 2026 तक जारी रहेगा। यह ब्लॉक कानपुर और कानपुर पुल बाएं किनारे के बीच डाउन लाइन पर पुल संख्या-110 पर लिया गया है। यहां पुराने स्टील ट्रफ को हटाकर एच-बीम स्लीपर लगाने का काम किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक करीब 8 घंटे का ब्लॉक रहेगा, जिससे इस रूट पर ट्रेन संचालन व्यापक रूप से प्रभावित होगा। लोकल यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर इस मेगा ब्लॉक का सबसे बड़ा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ा है। लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, झांसी और प्रयागराज के बीच चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को बड़े पैमाने पर निरस्त किया गया है। करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें पूरी अवधि के लिए रद्द कर दी गई हैं, जिनमें लखनऊ-कानपुर मेमू, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर और झांसी-लखनऊ रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और कानपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी। लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित मेगा ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी साफ दिखेगा। • पुणे-लखनऊ और मुंबई (एलटीटी)-लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही सीमित रहेंगी • कुछ ट्रेनें उन्नाव जैसे स्टेशनों से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होंगी • कई ट्रेनों को 3 से 4 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा इससे बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शताब्दी और वंदे भारत का बदला रूट नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस और आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को इस अवधि में बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है। दोनों ट्रेनें अब गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट से चलेंगी और इस दौरान अलीगढ़, टूंडला, इटावा और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इस बदलाव से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा समय और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 25 से ज्यादा ट्रेनों का डायवर्जन, कई स्टेशन छूटेंगे रेलवे ने इस अवधि में 25 से ज्यादा ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। • कई ट्रेनें लखनऊ और कानपुर की बजाय प्रयागराज, मुरादाबाद और शाहजहांपुर रूट से चलाई जा रही हैं • गोरखपुर, पटना, कोलकाता और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया गया है • कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से खत्म कर दिया गया है इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना जरूरी हो गया है। कई ट्रेनों का समय भी बदला लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल से करीब 210 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के समय में भी लगभग 4 घंटे का बदलाव किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लड़की को बचाने में किशोर डूबा:SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू, सफाईकर्मी पिता का रो-रो कर बुरा हाल
    Next Article
    गोंडा में 12 बीघा गेहूं जलकर राख:तीन किसानों के खेत में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment