Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी ईद, सुरक्षा चाक चौबंद:सड़क पर नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुबह से सड़क पर होगा पुलिस प्रशासन

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शनिवार यानि आज ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह ईद की नमाज होगी, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि सड़क पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। ऐसे में हर संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर सड़क पर उतरकर व्यवस्था बनाने का काम करेंगे। शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे नमाज दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज होगी। शहर काजी जैनुल सालिकीन नमाज़ अदा कराएंगे। इसको देखते हुए ईदगाह के आस पास दो एडीशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 23 इंस्पेक्टर, 80 सब इंस्पेक्टर के अलावा 250 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, आरएएफ, आरआरएफ व क्यूआरटी तैनात की गई है। सड़क पर किसी भी दशा में नमाज नहीं होने दी जाएगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनको अफसर अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय - दिल्ली रोड शाही ईदगाह - 8 बजे, - ईदगाह बाले मियां परिसर - 8:15 बजे, - वक्फ मनसबिया रेलवे रोड - 8 बजे, - फैज़ ए आम इंटर कॉलेज - 7:30 बजे, - रशीदिया मस्जिद लिसाड़ी रोड - 7:30 बजे, - ज़ुबैदा मस्जिद हापुड़ रोड - 7:30 बजे, - मस्जिद एहल ए हदीस जाकिर कॉलोनी - 7:30 बजे शिया मुसलमान काली पट्टी बांधकर पढ़ेंगे नमाज अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किया गया था, जिसमें वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। शिया मुसलमान इसके विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करेंगे। ऑल इंडिया शिया काउंसिल के प्रवक्ता मौलाना जलाल हैदर नकवी ने बताया कि अभी तक आयतुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। इसलिए शिया मुसलमानों ने ईद पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम ईदगाह पहुंचे एडीजी शहर में शाही ईदगाह दिल्ली रोड और कोतवाली की जामा मस्जिद दो ऐसे स्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचकर नमाज पढ़ते हैं। इसको देखते हुए ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार शाम एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने भी शाही ईदगाह पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। बम स्क्वायड ने परखी सुरक्षा शुक्रवार शाम को ही पुलिस विभाग की एएस चेक टीम भी शाही ईदगाह पहुंची और वहां के चप्पे चप्पे को खंगाला। करीब दो घंटे रहकर टीम ने कोना कोना चेक किया और उसके बाद व्यवस्था कमेटी को सौंप दी। यहां सुबह आठ बजे से ईद की नमाज होगी। नगर निगम की टीम के द्वारा ईदगाह में मच्छरों की दवा का छिड़काव भी किया गया। शहर में रूट डायवर्जन रहेगा लागू शनिवार सुबह 5 बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान दिल्ली रोड व बागपत रोड से सीधे कोई वाहन ईदगाह व रेलवे रोड की तरफ नहीं आ सकेगा। इसी तरह जलीकोठी चौराहे से कोई भारी वाहन रेलवे रोड की तरफ नहीं आएगा। रोडवेज बसें नेशनल हाईवे 58 होकर मोदीपुरम के रास्ते भैसाली बस अड्डे आ और जा सकेंगी। इसी तरह की स्थिति हापुड़ रोड पर भी बनाई गई। एल ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा चौराहा की तरफ वाहन ना आ सकेंगे और ना जा सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निवेश का झांसा देकर महिला से ठगे 26.52 लाख:फर्जी एक्स ट्रेड कंपनी ने 10 दिन में 18 ट्रांजेक्शन कराकर पार की रकम
    Next Article
    गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी:युवराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment