Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी ने महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को किया रवाना:सीओ खुद स्कूटी पर बैठकर निकलीं, सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज शुक्रवार देर शाम मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जहां इस रैली को गोंडा के अंबेडकर चौराहे से देवी पाटन रेंज के आईजी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली के माध्यम से पूरे शहर में महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश दिया। इस दौरान महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। सीओ सदर शिल्पा वर्मा और महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव खुद स्कूटी पर बैठकर रैली में शामिल हुईं। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं से मुलाकात की, उन्हें सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। महिलाओं को यह भी जागरूक किया गया कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से परेशान करता है, तो उसकी शिकायत करें, जिस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में खरीदारी करने आई बालिकाओं को भी महिला सुरक्षा के बारे में और उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया है। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। मिशन शक्ति के दूसरे चरण के तहत निकाली गई इस बाइक रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करना था। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार अलग-अलग माध्यमों से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, और आज का यह आयोजन गोंडा शहर की महिलाओं को जागरूक करने के लिए किया गया था। देखें बाइक रैली की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक:डीएम ने आबकारी अधिकारी का वेतन रोका, मंडी सचिवों को मिला निगेटिव कमेंट
    Next Article
    नूरपुर में नई सड़कों के लिए बजट नहीं मिला:सपा विधायक राम अवतार सैनी बोले- आईटीआई बना न पॉलिटेक्निक और न इंजीनियरिंग कॉलेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment