Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा यूनिवर्सिटी के 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म:नहीं लगेगा विलंब शुल्क, 16 से होगी परीक्षाएं

    3 hours ago

    2

    0

    डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। परीक्षा फॉर्म भरने की आखरी तारीक 6 अप्रैल थी। 8 अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते थे। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण फॉर्म भरने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छात्र हित में विश्वविद्यालय की ओर से यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक (बीए, बीएससी,बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की अप्रैल-मई 2026 परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों को इसकी जानकारी दें और समय सीमा के भीतर उनके आवेदन पत्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इसमें धीमी गति, -लॉगइन समस्या और डाटा अपलोड में परेशानी की - वजह से हजारों छात्र समय पर आवेदन करने से वंचित रह गए थे। परीक्षाएं 16 अप्रैल से होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं ओएमआर आधारित होंगी, जिनमें 100 प्रश्नों में से 60 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि दो घंटे तय की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU में प्रॉक्टर टीम से छात्र नेता की नोकझोक:दोस्त की कार की तलाशी का विरोध कर रहा था, पुलिस ने किया सीज
    Next Article
    आजमगढ़ में असलहे के दम पर लूट:दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस, चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment