Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर निगम की बैठक में BJP पार्षद का हंगामा:शर्ट उतारकर सदन के अंदर धरने पर बैठे, सफाई व्यवस्था पर करीब एक घंटे तक हंगामा काटा

    1 day ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम के जनरल सदन में सोमवार को नाले और सीवर की सफाई का मुद्दा पूरे दिन छाया रहा। पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर करीब एक घंटे तक हंगामा काटा। अधिकारियों को नालों की जानकारी न होने पर पार्षद भड़क गए। भाजपा पार्षद शरद चौहान ने सदन में मजार को हटाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव रखते ही सभी भाजपा पार्षदों ने मेज थपथपाकर सहमति जताई। भाजपा पार्षदों ने सदन की अध्यक्ष मेयर से मजार हटाने की मांग की। इस पर बसपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। देखते ही देखते भाजपा और बसपा पार्षद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। बसपा पार्षदों का कहना था कि मजार सदियों पुरानी है। सड़क का दायरा बढ़ने से वह सड़क पर आ गई। इसे धार्मिक रंग न दिया जाए। वहीं भाजपा पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों में रुकावट बन रही मजार को शिफ्ट किया जाए। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति से निर्णय लिया जाएगा। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और शहर का विकास भी न रुके, ऐसा रास्ता निकाला जाएगा। करीब 15 मिनट तक चली बहस के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। मजार के मुद्दे पर सदन में माहौल गरमाया रहा। मजार के मुद्दे पर पार्षद सोहेल कुरैशी ने कहा, मजार सड़क पर नहीं है। वो मजार सदियों से वहीं है। जैसे-जैसे सड़क का दायरा बढ़ता गया, मजार सड़क पर आई। इसे सदन में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा न बनाएं। सभी विभाग के अधिकारी एक साथ बैठकर मसौदा बनाएं। सभी की सहमति से निर्णय निकाला जाए, जिससे किसी को परेशानी न हो और शहर के विकास में रुकावट न आए। मेयर ने सख्त लहजे में कहा कि जवाब नहीं है तो अधिकारी सदन में न बैठें। पार्षदों ने कहा-शहर में 6 हजार के आसपास कर्मचारी हैं। कमी नहीं है। 10 सफाईकर्मी देने की बात कही थी। कहीं 2 पार्षद हैं तो कहीं 10। अगर नियुक्ति हुई है तो कितने वार्ड में हुई इसकी जानकारी अधिकारी दे। हंगामे की 3 तस्वीरें मेयर के सख्त तेवर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा-जब भी किसी वार्ड में सफाई हो, उसकी जानकारी पहले पार्षद को दें। भरतपुर से होकर यमुना में गिरने वाली नहर-12 की पूरी सफाई होनी चाहिए। उचित यंत्रों का प्रयोग करें। नाइट क्लीनिंग पर भी जोर दें। मानसून आने वाला है। मेयर ने आगे कहा-अगर किसी अधिकारी के पास पार्षद के सवालों का जवाब नहीं है तो ऐसे अधिकारी को सदन में जगह नहीं है। जहां अतिक्रमण है, अधिकारी को बताएं और दो दिन का समय दें। अतिक्रमण हटे, तभी नाली-नालों की सफाई हो सकेगी। मेयर ने सदन में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले पार्षद पर नाराजगी जताई। कहा, "पार्षद का कपड़े उतारकर प्रदर्शन कराना गलत है। अगर शिकायत है तो हमसे मिलें। इस तरीके से निगम में कपड़े उतारना उचित नहीं है।" उन्होंने नगरायुक्त को पार्षद पर कार्रवाई के निर्देश दिए। भाजपा पार्षद बोले- 1 लाख में हो रही सफाई कर्मियों की भर्ती बैठक के दौरान सदन में भाजपा पार्षद हरिओम बाबा कपड़े उतार कर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगरायुक्त के सामने धरने पर बैठ गए। कहा कि आगरा नगर निगम में 15 ऐसे कर्मचारी हैं, जो आगरा निगम से वेतन लेने के साथ ही फिरोजाबाद नगर निगम से भी वेतन ले रहे हैं। जिन सफाई कर्मियों की भर्ती हो रही है। उनसे निगम के अधिकारी 1 लाख रुपए ले रहे हैं। पैसे देने के बाद ही उनकी नियुक्ति हो रही है। नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। भाजपा पार्षद पर मेयर भड़क गईं। बोलीं- आपके खिलाफ कार्रवाई करूंगी। 3 घंटे से कांग्रेसी धरने पर बैठे, हनुमान चालीसा पढ़ी वहीं नगर निगम सदन की कार्यवाही के बीच कांग्रेसियों का 3 घंटे से प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ता भजन गाकर विरोध जता रहे हैं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उनका कहना कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। शहर की सफाई व्यवस्था काफ़ी खराब है। शहर की सड़क गड्ढों में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू कार ने युवक को रौंदा:प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक के बाद हंगामा
    Next Article
    आगरा के पिनाहट में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद:दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, घर में भी लगाई आग, गांव में फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment