Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवती को घर से घसीटा, VIDEO:शादी से मना करने पर घर से उठाया, मां बोली- आते-जाते बेटी से छेड़खानी करता था

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा में शादी से मना करने पर युवक का दुस्साहस सामने आया है। गैर धर्म के युवक ने घर में घुसकर युवती को घसीटते हुए ले गया। युवती अपनी बहन को बचाने के लिए हाथ पकड़कर खींचती रही लेकिन आरोपी उसे भी घसीटते ले गया। युवक के घसीटने का VIDEO सामने आने के बाद पुलिस पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है। मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का बताया जा रही है। अब पूरा मामला पढ़िए… एत्माद्दौला क्षेत्र के गौतम नगर में रहने वाली युवती की मां का आरोप है कि परवेज नाम का युवक आते-जाते बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। वह काफी समय से बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बेटी ने मना कर दिया था। इसके बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोपी परवेज अपनी मां और पिता के साथ 28 अप्रैल को उनके घर पर आया। सभी लोग जबरन बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगे। मैंने और बेटी ने मना कर दिया। इसके बाद रात करीब 9 बजे परवेज फिर घर पर आया। जबरन बेटी को उठाकर ले जाने लगा। छोटी बहन ने रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी आरोपी युवक युवती का हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर से उठाकर ले गया। थाना प्रभारी एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया- पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में मौसम बदला, लखनऊ में दिन में अंधेरा छाया:आगरा-उन्नाव में ओले गिरे, मथुरा समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश; 58 शहरों में अलर्ट
    Next Article
    सपा सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक:हाईकोर्ट ने दी राहत, अफजाल ने ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई को चुनौती दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment