Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन पर सिर पटका:बहन बोली- मेरे भाई को तड़पाकर-तड़पाकर मारा, चार साल पहले शादी हुई थी

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने मारपीट के दौरान युवक का सिर जमीन पर पटक दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत बेटे की हत्या की गई है। मामला धूलियागंज क्षेत्र का है। युवक का नाम हर्ष जैन है। छत्ता थाना क्षेत्र के धूलियागंज में हर्ष जैन अपनी मां दीपिका जैन, बहन मोहिनी जैन, पत्नी नंदिनी जैन और दो साल की बेटी के साथ रहता है। हर्ष की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। घटना धूलियागंज शराब के ठेके के पास हुई थी। हर्ष की बहन मोहिनी जैन ने बताया- रविवार को भाई हर्ष काम पर दुकान गया था। शाम 6 बजे जब वो घर लौट रहा था। तब हर्ष का झगड़ा विशाल से हुआ। धूलियागंज शराब ठेके के पास दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद हर्ष घर आ गया था। भईया के फोन पर एक व्यक्ति लगातार उसे धमकी दे रहा था। रविवार रात को भाई जब घर से बाहर निकला, तो उन लोगों ने उसे तड़पाकर मारा है। जब वो पहुंचे तो उसकी सांस थम चुकी थीं। कई हॉस्पीटल में गए, लेकिन सबने मना कर दिया। मैं अपने भाई को बचा नहीं पाई। हत्या में कई लोग शामिल हैं। मां बोली- कल ही फेसबुक पर फोटो डाली थी मां दीपिका जैन ने बताया कि वो दिल्ली गई थीं। रात को उन्हें पता चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है। रोते- रोते मां एक ही बात कह रही थीं कि कल मदर्स डे पर सुबह ही हर्ष ने उनका फोटो सोशल मीडिया पर डाला था। उनसे बात की थी। मगर, मुझे क्या पता था कि वापस बेटे से मिल नहीं पाऊंगी। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। हर्ष की पत्नी नंदिनी जैन बेसुध है। होश में आते ही बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- हर्ष का शाम को आरोपी देवा माहौर के भाई विशाल से झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच में मारपीट हुई। विशाल ने अपने भाई देवा को बताया। रात को देवा अपने साथियों के साथ हर्ष के पास पहुंचा। दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। देवा ने हर्ष के मुंह पर पंच और घूंसे मारे। उसको जमीन पर पटक दिया। इससे हर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा डीसीपी ने बताया कि आरोपी देवा माहौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में विवेचना में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ……………………… यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में युवक की हत्या, सिर-चेहरा कूचा, प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला शव, SGPGI में काम करता था लखनऊ में एक युवक की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। बॉडी पर धारदार हथियार से हमले के भी निशान हैं। उसका शव घर से 800 मीटर दूर प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। एक रात पहले वह घर से निकला था, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तारीख पर तारीख' के लिए यूपी पुलिस भी जिम्मेदार-हाईकोर्ट:फिल्म दामिनी के मशहूर डॉयलाग के जरिए की टिप्पणी, कहा- केवल न्यायिक अधिकारी जिम्मेदार नहीं
    Next Article
    धमाके के साथ कॉफी-मशीन ब्लास्ट; दुल्हन के भाई की मौत:प्रतापगढ़ में किशोर 10 फीट दूर जा गिरा, बारात में भगदड़, टेंट-स्टाल सब तहस-नहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment