Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में विश्व जल दिवस पर चला सफाई अभियान:नुक्कड़ नाटक और शपथ के जरिए दिया जल संरक्षण का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    विश्व जल दिवस के अवसर पर आगरा नगर निगम द्वारा शहरभर में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक ओर जहां यमुना घाट पर श्रमदान कर सफाई की गई, वहीं दूसरी ओर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छत्ता जोन के वार्ड संख्या 65 स्थित आरती स्थल यमुना घाट पर नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। जेड.एस.ओ आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार टीम ने श्रमदान करते हुए घाट पर फैले प्लास्टिक कचरे, बोतलों, कपड़ों, मूर्तियों और फूल-मालाओं सहित अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर निस्तारित किया। इस दौरान लोगों को यमुना नदी को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया और अपील की गई कि वे नदी में कूड़ा न डालें, क्योंकि इससे जल प्रदूषित होता है और मानव स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। वहीं ताजगंज जोन के वार्ड 29 में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेड एस ओ महेंद्र सिंह के निर्देश और एस एफआई योगेंद्र कुशवाहा व आईईसी प्रोजेक्ट हेड ज्ञानेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने 24 एमएलडी एसटीपी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान एसटीपी इंचार्ज अमित पायरा ने सीवेज वॉटर ट्रीटमेंट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत आईईसी टीम और आर.एस. इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से जल संरक्षण, पानी के सदुपयोग और “जल है तो कल है” का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया गया। आसपास के रहवासियों और उपस्थित विद्यार्थियों ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए जल बचाने का संकल्प लिया। अभियान के समापन पर दोनों स्थानों पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने जल स्रोतों को साफ रखने, पानी की बर्बादी रोकने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम म्यूजियम में दिखेगी शहर की विरासत:नगर आयुक्त बोले- जल्द पूरा करें काम, लोगों को खास अनुभव मिलेगा
    Next Article
    स्कॉर्पियो से 20 पेटी अवैध शराब जब्त:गाड़ी के सीट के नीचे छिपा रखी थी, देवरिया में एक तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment