Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ट्रांसपोर्टर का सड़क पर मिला शव:सिर पर चोट के निशान; GST अधिकारी से चल रहा था विवाद, बेटे ने कहा- हत्या की गई

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक ट्रांसपोर्टर की लाश शनिवार सुबह 5 बजे सड़क पर मिली थी। उनके सिर पर चोट के निशान है। बॉडी को देख लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना शाहगंज को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम भेज दिया। शव की पहचान मेवाती गली निवासी अजहर अली (55) के रूप में हुई है। मृतक अजहर का कुछ महीनों से GST अधिकारी से विवाद चल रहा था। अजहर ने GST अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ अधिकार ने जुर्माना न देने के आरोप लगाए थे। इसको लेकर ट्रांसपोर्टर अजहर ने एक दिन पहले पीसी की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अजहर अली को अलग-अलग नंबरों से जीएसटी अधिकारियों की तरफ से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। उनमें कहा जा रहा था कि शिकायत वापस ले लो, नहीं तो तुमको मार दिया जाएगा। वहीं अजहर के बेटे ने बताया- पिता की हत्या की गई है। वह शुक्रवार की रात जयपुर के लिए जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी हत्या की गई है। अब पढ़िए पूरा मामला अजहर अली मेवाती गली में अपने परिवार पत्नी और बेटा सजमल के साथ रहते थे। अजहर अली ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनका जिले जीएसटी अधिकारी से विवाद चल रहा था। उनका कहना था कि जीएसटी अधिकारी आए दिन घुसखोरी करते है। जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने 2 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तभी उनको धमकियां मिल रही थी। भतीजे अरशद ने बताया- चाचा अजहर अली हर बार की तरह वह शुक्रवार की रात को जयपुर के लिए जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। उनका रात 2 बजे फोन आया था। बताया कि GST अधिकारी ने गाड़ी को पकड़ लिया है, वे अब GST ऑफिस जा रहे हैं। इसके बाद कोई फोन नहीं आया, गाड़ी छूट गई या नहीं। ये भी नहीं पता चला। कुछ देर बाद हमने फोन किया तो बंद जा रहा था। सड़क पर मिला था शव जहां हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी है, वहां से तीन घंटे बाद करीब 5 बजे फोन आया, कि अजहर भाई का शव पड़ा है। इसके बाद हम सभी लोग पहुंच गए। मौके पर जब पहुंचे तो देखा की चाचा के सिर में चोट के निशान है। और उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस के पास एक वीडियो है, उसमें लग रहा की चाचा को एक कार फेंक कर गई है। और किसी ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉट्म के लिए भेज दिया है। क्षेत्र की सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जिससे पता चल सके की कार से एक्सीडेंट हुआ है, या फिर कार में से अजहर को फेंका गया है। एक दिन पहले की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस एक दिन पहले अजहर ने अधिकारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें पीड़ित रवि मोहन और असगर अली ने पूरी जानकारी दी थी। ट्रांसपोर्टर अजहर अली और जूता कारोबारी रवि मोहन ने आगरा के जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिकायत की थी। दोनों पीड़ितों ने दावा किया था कि जिन जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, वे अब उन पर दबाव बना रहे हैं कि शिकायत वापस ले लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद ही दोनों पीड़ितों में से एक अजहर अली की लाश आज सड़क किनारे मिली। बेटे ने कहा- हत्या की गई है असगर अली के बेटे सजमल ने इसे हत्या करना बताया है और आरोप लगाया है कि यह घटना प्रशासन की तरफ से हुई है। बेटे सजमल ने बताया कि उनका परिवार ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उनके पिता अजहर अली जीएसटी अधिकारी रेशु त्रिपाठी द्वारा अपनी गाड़ी रोके जाने पर पेपर चेक कराने गए थे, लेकिन अधिकारी गाड़ी लेकर चली गई और अजहर अली भी उनके साथ गए। आज सुबह करीब 5 बजे उन्हें उनके पिता की लाश मिलने की सूचना मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आ रहे थे धमकी भरे काल सजमल के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उनके पिता असगर अली को अलग-अलग नंबरों से जीएसटी अधिकारियों की तरफ से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। उनमें कहा जा रहा था कि शिकायत वापस ले लो, नहीं तो उन्हें मार दिया जाएगा, उनका बिजनेस बंद कर दिया जाएगा और उनके बच्चों को भी मार दिया जाएगा। ---------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:भदोही में पूर्व प्रमुख के भतीजे ने घर पर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
    Next Article
    टोल पर लड़की का 1 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO:झांसी में कार से उतरकर सारे बैरिकेड उखाड़े; लोगों ने रोका, तो गाली दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment